{"_id":"6a987d4f255e6a84c4010657","slug":"even-if-they-are-backward-the-p-in-pda-does-not-stand-for-pandit-bareilly-news-c-4-bly1015-958826-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिछड़े ही सही, पीडीए में पी का मतलब पंडित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिछड़े ही सही, पीडीए में पी का मतलब पंडित नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा ही है... समाजवादी पार्टी ने 65 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में 39 पिछड़ों को जगह देकर काफी हद तक इसकी पुष्टि कर दी है। इसके विपरीत सिर्प तीन पंडितों (ब्राह्मण) को जगह मिली है। जंबो कार्यकारिणी में 14 अल्पसंख्यकों को भी जगह मिली है। इसके जरिये पार्टी ने अपने कैडर वोटों को सहेजने की कवायद की है। अनुसूचित जाति व सवर्ण समाज के छह-छह पदाधिकारी शामिल हैं।
बुधवार को जारी सूची में आठ उपाध्यक्ष पिछड़े वर्ग के तो एक अनुसूचित जाति का है। महासचिव, कोषाध्यक्ष दोनों पिछड़ा वर्ग के हैं। सचिव पदों पर 15 पिछड़ा वर्ग के, तीन सचिव अनुसूचित जाति के लोगों को जगह मिली है। कार्यकारिणी सदस्यों में 14 पिछड़ा वर्ग के, दो अनुसूचित जाति के और 14 मुस्लिम शामिल हैं। तीन-तीन क्षत्रिय और पंडित भी शामिल हैं। कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी नहीं मिलने की भी चर्चाएं हैं।
सभी को सौंपे गए दायित्वजोन प्रभारियों को बूथ गठन की जिम्मेदारी दी है। जिला कार्यकारिणी के प्रत्येक उपाध्यक्ष को एक-एक जोन का प्रभारी बनाने, विधानसभा प्रभारी को बूथ स्तर तक खुद दौरा करने, बूथ कमेटी गठित करने के निर्देश हैं। व्हाट्सएप मोबाइल नंबर, नाम के साथ दर्ज करने के लिए कहा गया है, ताकि सीधे मॉनिटरिंग हो सके। हर माह के पहले शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसकी सूचना सात दिन पहले देनी होगी। बैठकों में अनुशासन पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
नवनियुक्त पदाधिकारी
जिला उपाध्यक्ष : चौधरी बिजेंद्र सिंह, बृजेंद्र पटेल, जितेंद्र मुंडे सोनकर, प्रमोद सिंह बिष्ट, हसनैन खां, प्रदीप मौर्य, पीयूष वर्मा, योगेश सिंह, ताजुद्दीन, बिजेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, रईस मियां अब्बासी, तनवीरउल इस्लाम, संजीव यादव दन्नू। राजकुमार पाल जिला महासचिव और अशोक यादव जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए।
जिला सचिव : बृजेश श्रीवास्तव सविता, डॉ. सत्यदेव मैथिल, रामसेवक प्रजापति, अंशू गंगवार, ठाकुर चंद्रपाल सिंह, अतुल पाराशरी, यशपाल सिंह, नवीन कश्यप एडवोकेट, डॉ. विश्वपाल सिंह पाल, नीलम गंगवार, राजेंद्र पांडे, पीर मोहम्मद, शकील सैफी, अरविंद वाल्मीकि, अवनीश सिंह गुर्जर, डॉ. मुईन बेग, डॉ. मुक्ता प्रसाद दिवाकर, रमेश यादव, फरहत नवी खान, राकेश प्रताप सिंह, अकरम खान, नरेश विश्वकर्मा, अमरजीत सिंह गुर्जर, जुल्फीकार खान, इंद्रपाल सागर, हाजी मेराजुद्दीन, जमुना प्रसाद मौर्य, रविंद्र सिंह यादव, कप्तान सिंह यादव।
जिला कार्यकारिणी सदस्य : हाजी वफाउर्रहमान, चौधरी अमित सिंह, सीमा श्रीवास्तव, अवनीश मौर्य, हाजी मुख्तार अहमद, विशन सिंह मौर्य, हाजी आफताब अहमद, भजन लाल मौर्य, जयदेव पटेल, बृजलाल लोधी, रामदेव कश्यप, गंगा सिंह लोधी, भद्रसेन गंगवार, अरविंद यादव, विश्वास लोधी, राकेश गौड़, प्रेम किशोर सागर, पप्पू कश्यप, चौधरी पुष्पेंद्र सिंह।
वर्जन
पार्टी सामाजिक न्याय, समानता, सभी वर्गों की भागीदारी की राजनीति करती है। इसलिए नई जिला कार्यकारिणी में सभी जाति, वर्ग, सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व मिला है। छह सितंबर को कार्यालय पर नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया जाएगा। - शुभलेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष