फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Estimate to complete the incomplete bridge will be ready this month

Bareilly News: अधूरे पुल को पूरा करने के लिए इसी महीने तैयार होगा एस्टीमेट

Mon, 05 May 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Estimate to complete the incomplete bridge will be ready this month
बरेली। बदायूं जिले के दातागंज को बरेली जिले के फरीदपुर से जोड़ने वाले रामगंगा नदी के अधूरे पुल को पूरा कराने के लिए सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने संयुक्त तौर पर निरीक्षण किया। अब इसी महीने एस्टीमेट तैयार करके देना है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी के इस पुल की अप्रोच रोड नदी का बहाव बदलने की वजह से बह गई थी। पुल के दोनों ओर इतनी मजबूत बेरिकेडिंग नहीं की गई थी कि लोगों का आवागमन पूरी तरह रूक सके। 24 नवंबर को गूगल मैप से रास्ता देखकर चल रहे कार सवार तीन लोग अधूरे पुल से गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद चेते अभियंताओं ने अधूरे पुल को पूरा करने के लिए आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ दल से अध्ययन कराया। मार्च में इसकी रिपोर्ट भी आ गई। इसके अनुसार पुल को 150 मीटर विस्तार देने तथा अप्रोच रोड बनाने का सुझाव दिया गया। अब इसी को लेकर एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अधीक्षण अभियंता केके सिंह ने बताया कि इसी महीने एस्टीमेट बन जाएगा। शासन से बजट जारी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed