{"_id":"65e22e394beecde7a4005cf4","slug":"establishment-of-new-industries-will-stop-unemployment-and-the-district-will-develop-bareilly-news-c-4-bly1005-355271-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नए उद्योगों की स्थापना से थमेगी बेरोजगारी, जिले का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नए उद्योगों की स्थापना से थमेगी बेरोजगारी, जिले का होगा विकास
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की शुक्रवार को सिविल लाइंस के एक होटल में कार्यकारिणी सभा आयोजित हुई। इसमें नए उद्योगों की स्थापना से जिले में बेरोजगारी थमने और विकास की गति बढ़ने की संभावना वक्ताओं ने जताई।
संस्था अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल के मुताबिक कार्यकारिणी सभा में आगामी होली उत्सव व अन्य आयोजनों पर चर्चा हुई। सचिव अल्पित अग्रवाल ने चैंबर की ओर से प्रकाशित डायरेक्टरी की जानकारी दी। नए सदस्यों के आवेदन पत्र स्वीकृत हुए। साथ ही, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिये जिले में पैकेजिंग, पोल्ट्री फीड, फिटकरी, खाद्य तेल, कागज, केमिकल आदि नए उद्योगों की स्थापना, विस्तारीकरण से औद्योगिक विकास को नई गति व ऊर्जा मिलने की बात कही गई। सीए मोहित टंडन ने आयकर अधिनियम की धारा-43बी की जानकारी दी। यहां किशोर कटरू, पीयूष अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राज गोयल, रवि प्रकाश अग्रवाल, सीए कपिल वैश्य, सीए नीतीश टंडन व अन्य मौजूद रहे।