फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Equipped with bio toilets were Bareilly coach trains

बायो टायलेट से लैस हुए  बरेली की ट्रेनों के कोच

Wed, 21 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 21 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Equipped with bio toilets were Bareilly coach trains
ट्रेन संचालन को दूसरे दिन भी हुआ इंजन का ट्रायल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की चल रही कवायद के तहत रेलवे ने ट्रेनों में बायो टायलेट लगाने की योजना शुरू की है। इस टायलेट में मानव मल पानी और गैस में बदल जाता है, जिससे पटरियों पर गंदगी नहीं फैलती और स्टेशनों की साफ-सफाई भी बेहतर रहती है। 
विज्ञापन

रेल पटरियों पर सबसे अधिक गंदगी ट्रेनों में लगे शौचालयों से गिरने वाले मल से होती है। इससे न सिर्फ पर्यावरण ही दूषित होता है, बल्कि बीमारियां भी फैलती हैं। सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति स्टेशनों पर ट्रेन रुकने के दौरान यात्रियों के शौच कर देने से होती है। ट्रेन के शौचालय से गंदगी सीधे पटरी पर गिरती है और ट्रेन चले जाने के बाद हालात बद्तर हो जाते हैं। पटरियों पर गंदगी न फैले इसके लिए रेलवे ने ट्रेनों में बायो टायलेट लगाने शुरू किए गए हैं। रेल कोच फैक्ट्री से प्रथम चरण में आए 300 टायलेट बरेली से चलने वाली ट्रेनों के कोच में नीचे लगा दिए गए हैं। 
विज्ञापन


ऐसे काम करता है बायो टॉयलेट 
बायो टॉयलेट का अविष्कार रेलवे और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने संयुक्त रूप से किया गया है। इनमें शौचालय के नीचे बायो डाइजेस्टर कंटेनर में एनेरोबिक बैक्टीरिया होते हैं, जो मानव मल को पानी और गैसों में तब्दील कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed