फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Environment lovers beautified the earth

Bareilly News: पर्यावरण प्रेमियों ने किया धरा का धानी शृंगार, अब संरक्षण की दरकार

Thu, 06 Jun 2024 05:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Environment lovers beautified the earth
जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से जूझ रहे विश्व को इससे निजात दिलाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति प्रेमियों ने धरा का धानी शृंगार कर यही संदेश दिया। साथ ही, रोपे गए पौधों की देखभाल की अपील भी की। आज के पौधे कल पेड़ बनकर न केवल हमें छांव देंगे, वरन कई खतरों से बचाएंगे। इससे हवा शुद्ध होगी, साथ ही मिट्टी का क्षरण भी रुकेगा। इस पहल में भागीदारी सुनिश्चित कर हमें भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना चाहिए।
विज्ञापन

-
पौधे और मिट्टी के प्याले बांटे, चलाया हस्ताक्षर अभियानफोटो
बरेली। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में पौध वितरण, हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने राहगीरों, अफसरों, कर्मचारियों, आमंत्रित अतिथियों को तुलसी, कनेर, जामुन, सावनी, नींबू, पाकड़, पीपल, बरगद समेत फूल, फल और छायादार प्रजाति के पौधे वितरित किए। पक्षियों को पानी पिलाने के लिए मिट्टी की प्याले भी बांटे। राहगीरों को भी शीतल जल पिलाया गया। आयोजन में गंगा समग्र संस्था, आईएमए क्लब का भी सहयोग रहा। मीरगंज, आंवला, फरीदपुर, बहेड़ी, नवाबगंज रेंज में भी कार्यक्रम हुए। यहां मुख्य वन संरक्षक विजय सिंह, डीएफओ दीक्षा भंडारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्वा पांडेय, क्षेत्रीय वनाधिकारी हरीश सिंह मेहता, जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी गंगा सेविका गीता सिंह, जिला संयोजक सोमेन्द्र सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

-
बीज बैंक की हुई शुरुआत (जरूरी)
बरेली। कांति कपूर बालिका इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ब्रज प्रांत ने विद्यार्थियों के साथ बीजारोपण किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने इको ब्रिक बनाना सीखा। बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों के बीज उपलब्ध कराए गए। प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना के नेतृत्व में बीज बैंक का उद्घाटन किया गया, जिसमें विद्यार्थी बीजों को संरक्षित कर सकेंगे। पर्यावरण गतिविधि प्रांत प्रमुख प्रीति सिंह ने विद्यालय में स्टील के 50 गिलास वितरित किए। गर्मी में विभिन्न संस्थाएं प्लास्टिक के गिलास में शरबत वितरण कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहीं हैं। इस दृष्टि से कुछ जगहों पर स्टील के गिलास रखवाए गए। इस दौरान महानगर प्रमुख रचना सक्सेना, नेहा आकांक्षा व अन्य उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed