{"_id":"5ab3a8294f1c1bb9758b6b60","slug":"entry-with-arms-prohibited-in-mayor-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनरों को छोड़ मेयर ऑफिस में शस्त्र ले जाना मना है... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गनरों को छोड़ मेयर ऑफिस में शस्त्र ले जाना मना है...
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 22 Mar 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Umesh Gautam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो धमकियों के बाद मेयर उमेश गौतम ने ऑफिस के बाहर नोटिस चस्पा करा दिया है। जिसपर साफ लिखा हुआ है कि शस्त्र लेकर कार्यालय के अंदर आना मना है। यह संदेश उन लोगों के लिए है, जो मेयर के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। इस परिधि से उन्होंने अपने गनरों को बाहर रखा हुआ है। वहीं पुलिस ने खत में लिखी जानकारियों की जांच शुरू कर दी, लेकिन उसमें लिखे हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
बता दें कि मेयर उमेश गौतम को पहले भी स्विट्जरलैंड से ईमेल के जरिये हमले की धमकी मिल चुकी है। यह धमकी किस आईपी एड्रेस से भेजी गई, उस सोर्स तक भी पुलिस नहीं पहुंच सकी। इसी बीच बुधवार को मेयर ने एसएसपी कार्यालय एक पत्र भेजा, जिसमें लिखा गया कि उनके एक शुभचिंतक ने उन्हें खत लिखकर आगाह किया कि आपकी हत्या के लिए सुपारी दी गई है। खत भेजने वाले राहुल सक्सेना ने अपनी जानकारी गोपनीय रखी थी। खत में सिटी मालगोदाम मोहल्ला मलूकपुर के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाशों के नामों का भी उल्लेख किया है। इसके अतिरिक्त बीकानेर होटल के पीछे अनाथालय की जमीन पर दो भूमाफिया कब्जा करने का मामला भी उजागर किया गया। एसएसपी ने जांच सीओ सिटी कुलदीप कुमार और सीओ एलआईयू यशवंत सिंह को सौंपी, लेकिन वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन