फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entrepreneurs in the industrial area are distressed by erratic power supply; electricity outages lasting hours are affecting several localities.

Bareilly News: औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की आवाजाही से उद्यमी परेशान, कई इलाकों में घंटों बत्ती गुल

Mon, 28 Sep 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs in the industrial area are distressed by erratic power supply; electricity outages lasting hours are affecting several localities.
बरेली। बारिश के बीच बिजली व्यवस्था की बदहाली ने शहरवासियों के साथ उद्यमियों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिविल लाइंस में फाॅल्ट के बाद लगाए गए ट्रांसफार्मर की क्षमता कम पड़ गई। शनिवार दोपहर लगाया गया ट्रांसफार्मर कुछ ही घंटे में ओवरलोड हो गया। इससे उसका फ्यूज उड़ गया। औद्योगिक क्षेत्र में पेड़ गिरने व अन्य फॉल्ट की वजह से बिजली घंटों गुल रही। ट्रिपिंग भी होती रही।
विज्ञापन




सिविल लाइंस में शुक्रवार से ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित थी। शनिवार दोपहर रेलवे जंक्शन रोड पर विद्युत निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रांसफार्मर लगाया, लेकिन उसकी क्षमता पर्याप्त नहीं थी। लोड पड़ते ही ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया और आपूर्ति दोबारा ठप हो गई। बारिश के मौसम में पहले से फाॅल्ट और कटौती की समस्या बनी हुई है, ऊपर से कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने से समस्या और बढ़ रही है।
विज्ञापन

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भी शुक्रवार से ही अघोषित बिजली कटौती हो रही है। शनिवार को आपूर्ति बहाल रही, लेकिन ट्रिपिंग के चलते कारोबार प्रभावित रहा। फैक्टरियों में मशीनें नहीं चल पा रही है। मशीनों के खराब होने की भी आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 केवी लाइन में फॉल्ट, चार घंटे बाधित रही आपूर्ति
सिविल लाइंस और सुभाषनगर क्षेत्र में 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आने से शनिवार सुबह सात से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के कामकाज प्रभावित रहे। बारिश के कारण फाॅल्ट ढूंढने और मरम्मत करने में भी कर्मचारियों को परेशानी हुई।
दिन में हो गई रात... घरों में मोमबत्ती जलाकर हुए काम
जंक्शन रोड के आसपास के इलाकों में रविवार को दोपहर एक बजे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से बिजली सप्लाई गुल हो गई। आलम ये रहा कि शाम पांच बजे ही गलियों में अंधेरा पसरा नजर आया। घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोग मोमबत्ती जलाकर घरों में कार्य करने पर मजबूर दिखे।

उद्यमी बोले- दो दिन से ठप है कारोबार
शुक्रवार से ही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। कारोबार दो दिन से ठप पड़ गया है। मशीनें चल नहीं पा रही हैं। शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है। - मयूर धीरवानी, उद्यमी

उद्योग बंधु की बैठक में बिजली कटौती को लेकर कई शिकायतें कर चुके हैं। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश में घंटों बिजली गुल रही। इससे कारोबार प्रभावित हुआ है। - केके चंदानी, उद्यमी

वर्जन
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बारिश के चलते पेड़ गिर गए थे। शनिवार को ही उन्हें हटवाकर सप्लाई सुचारु करा दी गई थी। कुछ उद्यमियों ने अपनी फैक्टरी में फॉल्ट होने की लिखित शिकायत की है। शहर में रविवार को जिन इलाकों में फॉल्ट हुए, उनको फौरन दुरुस्त कराकर सप्लाई सुचारु करा दी गई है। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर

हाईटेंशन लाइन पर गिरे दो पेड़
फतेहगंज पश्चिमी। स्थानीय बिजलीघर से पट्टी के लिए जाने वाली लाइन में बुधवार को फॉल्ट हो गया। जानकी देवी इंटर कॉलेज परिसर में खड़े यूकेलिप्टस के दो पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गए। इससे माधोपुर, रसूला चौधरी, मीरापुर, रहपुरा जागीर, उनासी, मनकरी, आत्रेय, कोल्हापुर और पंवारिया गांव के लोग प्रभावित हैं। एसडीओ अंकित द्विवेदी ने बताया कि फॉल्ट को जल्द दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed