{"_id":"64b44f4ffb4aed716d0670d4","slug":"enthusiasm-among-the-devotees-mahadevs-chants-will-echo-in-the-pagodas-bareilly-news-c-4-noi1138-207162-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भक्तों में जोश...शिवालयों में गूंजेंगे महादेव के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भक्तों में जोश...शिवालयों में गूंजेंगे महादेव के जयघोष
Mon, 17 Jul 2023 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सावन के दूसरे सोमवार के लिए मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जलाभिषेक के लिए भक्त पूरे जोश के साथ हरिद्वार, रामगंगा और कछला से गंगाजल लेकर नाथनगरी पहुंचने लगे है। सोमवार को गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान शिवालयों में महादेव के जयघोष गूजेंगे।
13 जुलाई को वनखंडीनाथ से कछला के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेकर रविवार शाम को वापस आ गया। जत्थे के मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के लोगों ने महंत सतीश राठौर, महंत राजेश राठौर सहित सभी सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मंदिर कमेटी की संयोजक गिरधारी लाल साहू, संरक्षक धर्मेंद्र राठौर, अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, पंडित सुनील दत्त शर्मा, संजू राठौर आदि मौजूद रहे। एक और जत्था गुसाई गौटियां से हरिद्वार के लिए अनिल शर्मा व पार्षद डॉ. बनवारी लाल के नेतृत्व में रवाना हुआ था। वह शनिवार रात में वापस आ गया। इसी तरह शहर के विभिन्न इलाकों से गए तमाम जत्थे देररात तक शहर पहुंच गए। नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से जारी साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे चरण में बाबा अलखनाथ मंदिर पर जलाभिषेक होगा। मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि जलाभिषेक से पहले श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली जाएगी।