फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entered the police station and beat up the female policeman

Bareilly News: थाने में घुसकर महिला पुलिसकर्मी को पीटा

Mon, 08 May 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 08 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Entered the police station and beat up the female policeman
मीरगंज/शीशगढ़। एक आरोपी के परिजनों ने रविवार को शीशगढ़ थाने में घुसकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। रोकने पर महिला पुलिसकर्मी की पिटाई लगा दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार महिलाओं सहित छह आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


20 मार्च को कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने सब्बू पर नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए आरोपी और उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की को तलाश कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी अब तक फरार था। रविवार को पुलिस सब्बू को हाजी दूल्हा बेग इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी थाने पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए उन्होंने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। संतरी पहरे पर मौजूद महिला कांस्टेबल निशा ने रोकने का प्रयास किया तो साथ आई महिलाओं ने उसे भी पीट दिया। मारपीट में उसकी वर्दी फट गई। शरीर में कई जगह चोटें आईं। हंगामा होता देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपियों को भागने से रोका। हंगामा कर रही महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी सब्बू सहित महिला पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में कुल छह लोगों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed