फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entered the house and beat up the women, fired after the demolition

घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, तोड़फोड़ के बाद फायरिंग की

Sun, 30 Jan 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the women, fired after the demolition
कैंट के गांव उमरसिया में पथराव और फायरिंग - फोटो : CITY
बरेली। जुआ पकड़वाने के शक में दबंगों ने उमरसिया गांव में ओमवती के घर पर हमला कर दिया। पथराव और तोड़फोड़ के साथ महिलाओं से मारपीट भी की और फिर फायरिंग करके भाग निकले। ओमवती ने दबंगों पर लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओमवती के मुताबिक बृहस्पतिवार को गांव का ही एक व्यक्ति तीन-चार साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। उनके बेटे सुरेश पर जुए में पकड़वाने का आरोप लगाकर कहा कि वह पुलिस को दस हजार रुपये देकर छूटा है और ये रकम अब उन लोगों से वसूल करेगा। धमकी देकर लौटने के बाद शुक्रवार शाम को आरोपी दर्जन भर से ज्यादा हथियारबंद साथियों के साथ फिर उनके घर में घुस आया। दबंगों ने उनकी पुत्रवधू राजमाला, सोनी, संजना और उनके साथ मारपीट कर घर में रखे 18 हजार रुपये और जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन

ओमवती का आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों घर में तोड़फोड़ और पथराव किया, फिर तमंचों से कई गोलियां चलाने के बाद उनके बेटे सुरेश को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मारपीट में उन लोगों को चोटें भी आईं लेकिन तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है, लूटपाट का आरोप गलत है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed