फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ensure cleanliness at Kanwar sites and fill potholes on the roads.

Bareilly News: कांवड़ स्थलों पर रहे सफाई, सड़कों के भरे जाएं गड्ढे

Wed, 29 Jul 2026 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ensure cleanliness at Kanwar sites and fill potholes on the roads.
बरेली। 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह में शहर के बड़ी संख्या में कांवड़िये जल लेने के लिए कछला, हरिद्वार आदि जगह जाते हैं। कांवड़ियों को होने वाली समस्या को देखते हुए मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम कांवड़ मंडल के लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताईं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि चक महमूद के पास बड़ी संख्या के कांवड़िये निकलते हैं, लेकिन वहां किसी एक घर में निर्माण कार्य होने के दौरान निर्माण सामग्री सड़क पर ही पड़ी हुई है।
विज्ञापन

हरिओम राठौर ने बताया कि चक महमूद में 500 मीटर का हिस्सा गांधी जी मूर्ति नवाब कोठी तक उखड़ा पड़ा है, उसे जल्द ठीक कराने की मांग की। सतीश ने बताया कि गंगापुर के पास डलाव घर व कूड़ा पड़ता है, कूड़ा पड़ा होने से वहां पर गंदगी रहती है, वहां से कांवड़िये की टोली निकलती है। वहां पर भी व्यवस्था को दुरुस्त कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज गुप्ता ने बताया कि कांवड़ के दौरान जत्थों में तेज आवाज में डीजे बजाते हैं, जिसकी आवाज को 75 डेसीमल तक ही रखना चाहिए। मुकुल अग्रवाल ने कहा कि 10 अगस्त को बाबा महाकाल पालकी सेवा समिति की ओर से बाबा की पालकी निकलती है, नंदी नंगे पैर पूरे रास्ते चलते हैं।
विशाल राठौर ने कहा कि कांवड़ियों के लिए नगर निगम की ओर से मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराना चाहिए। संजू भारती ने रामपुर रोड पर आईटीआर फैक्टरी के पास तीन बड़े गड्ढे होने की बात कही गई, बताया कि कई बार प्रशासन की बैठक में इसे बताया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नगर निगम के एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि सभी मंदिरों में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जहां भी गड्ढे रह गए हैं उन्हें भरवाया जा रहा है। निगम की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिससे लोगों अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर हर एक मील पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे किसी कांवड़िये को परेशानी न हो।
बिजली निगम के अधिशासी अभियंता एचआर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर को पन्नी को ढकवाया जा रहा है। इस दौरान पंकज राजपूत, निखिल राजपूत, अरविंद्र राजपूत, मनीष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, रचित प्रजापति, अजय मौर्य, दीपक सिंह राठौर, हरिओम राठौर, सतीश राठौर, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed