{"_id":"6716fd487d67acc6a10cbaea","slug":"engineer-accused-of-irregularities-in-development-works-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103191-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंजीनियर पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंजीनियर पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप
विज्ञापन
नवाबगंज। विकास कार्यों में धांधली की शिकायत मिलने पर ब्लाॅक प्रमुख ने ब्लाॅक में तैनात कंस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ स्वच्छ भारत मिशन निदेशक को पत्र भेज कर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। मिशन निदेशक के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी ने कंस्टेंट इंजीनियर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
नवाबगंज में संजय गंगवार कंस्टेंट इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि संजय गंगवार ने लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर, समुहा, हरहरपुर मटकली, टांडा सादात गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी की है। ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार से इसकी शिकायत की थी। पैगा गांव में नाला निर्माण कार्य पर सीमेंट व बालू की घोल एक फुट की दर्शाई गई है। तुमड़िया गांव में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें भी अनियमितताएं सामने आई हैं। इस मामले में ग्राम प्रधान से धन की अवैध वसूली की गई है, जिससे निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ग्राम पंचायतों में सरकारी इंडिया मार्का नलों के रिबोर कराने में भी भारी धांधली की है, जिससे सरकारी नल खराब हो गए।
मामले को संज्ञान में लेते हुए मिशन निदेशक ने जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी है। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
शिकायत होने की जानकारी मिली है। मैंने मौके पर जाकर कार्य कराया है। टीम जांच करेगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं, वो निराधार है।
-- संजय गंगवार, कंसटेंट इंजीनियर, विकास खंड नवाबगंज
संवाद