फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Endure power cut for 10 days, corporation will get the lines repaired

Bareilly News: 10 दिन झेलिए बिजली कटौती, लाइनों की मरम्मत कराएगा निगम

Mon, 14 Oct 2024 05:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Endure power cut for 10 days, corporation will get the lines repaired
बरेली। दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम की ओर से सोमवार से शहर में 10 दिनों का विशेष अनुरक्षण अभियान चलाया जाएगा। दीपोत्सव पर निर्बाध आपूर्ति मिलने का तो पता नहीं, फिलहाल 10 दिन कटौती झेलने के लिए तैयार रहिए।
विज्ञापन

14 अक्तूबर से 15 नवंबर तक विद्युत निगम का अनुरक्षण माह प्रस्तावित है। इस बार पूरे साल शहर में बिजली संकट बना रहा। गर्मी के सीजन में शटडाउन नहीं लिए जा सके। इस वजह से काम भी अधूरे रह गए। अब तापमान में कमी आने के बाद भी लोकल फॉल्ट समस्या बन रहे हैं। दिवाली पर आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए चारों खंडों में काम शुरू करा दिए गए हैं। 15 से 24 नवंबर तक शहर के चारों खंडों में विशेष अनुरक्षण के काम कराए जाएंगे। मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने चारों खंडों के अधिशासी अभियंताओं को 25 अक्तूबर तक काम पूरे कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डेलापीर उपकेंद्र से आज पांच घंटे बिजली कटौती
डेलापीर उपकेंद्र से सोमवार को पांच घंटे बिजली कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम ने बताया कि 11 केवी आईवीआरआई फीडर पर सोमवार को काम किया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 से शाम चार बजे तक आईवीआरआई रोड, बेकर स्ट्रीट, मंडल विहार, प्यारेलाल कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed