फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   encroachments become hindrance in the construction of Model Road Municipal Corporation will put red marks

UP: इस शहर में मॉडल रोड के निर्माण में बाधा बना अतिक्रमण, लगेगा लाल निशान, तोड़ने की तैयारी में नगर निगम

Thu, 06 Feb 2025 10:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 10:13 AM IST
सार

बरेली में बुधवार को नगर आयुक्त ने सड़क के निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर खुद हटाने के लिए कहा जाएगा। देरी होने पर निगम कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
encroachments become hindrance in the construction of Model Road Municipal Corporation will put red marks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली में सीएम ग्रिड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड) योजना के अंतर्गत मॉडल टाउन में 58.17 करोड़ रुपये से मॉडल रोड का निर्माण किया जाना है। निर्माण के लिए भूमि पूजन 14 अक्तूबर 2024 को किया गया था। इस मार्ग पर हुए अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा। 

विज्ञापन


बुधवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने मॉडल टाउन में सड़क निर्माण के कार्यों का जायजा लिया और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण पर लाल निशान लगाया जाएगा। उसके बाद उसे तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


हरित क्षेत्र होगा विकसित 
सीएम ग्रिड योजना से 3.4 किलोमीटर की मॉडल सड़क बननी है। इस कार्य को जनवरी 2026 में पूरा करना है। इसमें सड़क निर्माण के साथ बिजली लाइनें भूमिगत की जाएंगी। यूटिलिटी डक्ट बनेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट फर्नीचर लगाए जाएंगे। हरित क्षेत्र विकसित होगा और सौर उर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Crude Oil Reserves: यूपी के इस जिले में कच्चे तेल के स्रोत की संभावना, सर्वे शुरू; 500 फीट से अधिक बोरिंग हुई

एजेंसी ने निर्माण शुरू किया तो माॅडल टॉउन के अतिक्रमण के चलते काम रुक गया। अब नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया तो कर्मचारी सक्रिय हुए और बताया कि 15 अतिक्रमण हैं। अतिक्रमण पर लाल निशान लगाया जाएगा। उसके साथ ही नोटिस देकर कहा जाएगा कि वह लोग कब्जे खुद तोड़ लें। अगर नहीं हटाते तो नगर निगम की टीम कब्जे हटाएगी। 

Trending Videos

कुष्ठ आश्रम रोड स्थित मॉडल टाउन का द्वार तोड़ना पड़ सकता है। नगर आयुक्त ने मॉडल टॉउन के अलावा कटघर में अमृत वाटिका, मढ़ीनाथ में सीसी रोड और नाली निर्माण का जायजा लिया। कहा कि अगर गुणवत्ता में कमी पाई गई तो कार्रवाई होगी।

बाढ़ से क्षतिग्रस्त आठ सड़कों के लिए 1.75 करोड़ की मंजूरी
बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त आठ सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने 1.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पहली किस्त के रूप में 1.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। भोजीपुरा के ग्राम रायपुर मार्ग के लिए 15.14 लाख, कलारा से तजुआ संपर्क मार्ग के लिए 17.43 लाख, भैरपुर से पंडरी मार्ग के लिए 12.42 लाख, जमुनिया खाता से खजुआ जागीर मार्ग के लिए 17.88 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। 

मैमोर मार्ग के लिए 10.63 लाख, पट्टी भोजीपुरा से सैदपुर गौटिया मार्ग के लिए 8.02 लाख, नैनीताल रोड से दोहना पीतमपुर मार्ग पर सुरक्षा दीवार कार्य के लिए 6.64 लाख और टांडा से पड़वा होते हुए देवपुर मार्ग के लिए 16.97 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च तक निर्माण की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed