फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encroachment started again under the cover of Selfie Point

सेल्फी प्वाइंट की आड़ में फिर होने लगा अतिक्रमण

Fri, 07 Aug 2020 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Encroachment started again under the cover of Selfie Point
सेल्फी प्वाइंट के पास लगे रेत के ढेर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। नगर निगम शहर में अतिक्रमण हटाने का दावा भले ही करे, लेकिन हर सड़क, गली, बाजार, मोहल्ला अतिक्रमण की चपेट में है। स्टेडियम रोड पर सेल्फी प्वाइंट की आड़ में फिर अतिक्रमण शुरू हो गया है। आधी सड़क पर रेता बजरी डालकर कब्जा भी कर लिया गया है, लेकिन नगर निगम प्रशासन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों अवैध कब्जों की भरमार है। नालियों और नालों पर अतिक्रमण के साथ ही अब लोग सड़कों पर भी पक्के अतिक्रमण करने लगे हैं। कुछ महीने पहले संजयनगर स्थित एक पेट्रोल पंप के आगे सड़क किनारे सेल्फी प्वॉइंट बना दिया गया। इसकी आड़ में यहां बड़े पैमाने पर भवन निर्माण सामग्री, बजरी, रेत और ईंटें स्टोर कर ली गईं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रेत, बजरी से आधी सड़क घिर गई है। पानी का निकास भी अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस बाबत संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें कब्जे की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर दिखवाया जाएगा। अगर अवैध कब्जा है तो उसे हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed