{"_id":"5ac9211b4f1c1bdc618b6383","slug":"encroachment-removed-at-delapeer-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले पर बनी दुकानें पार्षद ने तुड़वाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले पर बनी दुकानें पार्षद ने तुड़वाईं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की टीम ने शनिवार को फरीदापुर चौधरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां पार्षद ने मेयर उमेश गौतम से शिकायत कर नाले पर बनाई गईं करीब दर्जन भर दुकानें खुद खड़े होकर तुड़वाईं तो वहां जमा भीड़ ने मेयर जिंदाबाद के नारे लगाए।
फरीदापुर चौधरी में पार्षद अकील अहमद उर्फ गुड्डू ने मेयर से नाले पर दुकानें बनी होने की वजह से सफाई व्यवस्था बाधित होने की शिकायत की थी। इस पर शनिवार को नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। दुकानदारों ने विरोध किया कि उनकी दुकानों पर न तो चिह्नीकरण किया गया है और न ही कोई चेतावनी दी गई। मगर निगम टीम ने उनकी नहीं सुनी। पार्षद भी मौजूद थे और बुलडोजर ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान हाजी अली अहमद, बाबू, कलीमुद्दीन, रेहान, मो. रिजवान, बाबू, शाकिर, अतीक, राजा, अब्दुल वहीद, रफीक आदि की टीन शेड की दुकानें और चबूतरे ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गईं और उसमें से कुछ लोगों ने मेयर उमेश गौतम जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
खुद सामान हटाते रहे लोग
निगम टीम को देखकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अपना सामान बचाने के लिए व्यापारी दुकानों के कर्मचारियों और परिवार के साथ खुद ही सामान हटाकर नुकसान बचाने में जुटे नजर आए। इस दौरान उन लोगों ने निगम टीम ने भी कहा कि खुद ही हटा रहे हैं तोड़फोड़ न की जाए।
विज्ञापन
भाई ने तुड़वाए मार्बल व्यापारी द्वारा बनवाए ब्रेकर
डेलापीर रोड पर आशापुरम में परफेक्ट मार्बल के मालिकों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवा दिए थे। परफेक्ट मार्बल वालों के भाई की गुरु मार्बल के नाम से दुकान है। उन्होंने मेयर से शिकायत कर स्पीड ब्रेकर बने होने पर ऐतराज जताया था। इस पर निगम टीम ने यहां के स्पीड ब्रेकर भी तोड़ दिए।
नाली खोलने को जुटीं महिलाएं
संजयनगर के आनंद बिहार में महिलाओं ने नाली बंद होने की मेयर से शिकायत की थी। शनिवार को जब टीम यहां पहुंची तो वे महिलाएं फिर से एकत्र हो गईं और खुद ही नाली को खुलवा दिया। महिलाओं की भीड़ देख नाली बंद करने वालों की विरोध करने की हिम्मत ही नहीं हुई।