फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encroachment drive to begin again at Eeant Pajaya

ईंट पजाया में फिर चलेगा बुलडोजर, चौड़े होंगे दोनों किनारे

Thu, 10 May 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 10 May 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
Encroachment drive to begin again at Eeant Pajaya
Umesh Gautam
ईंट पजाया चौराहा पर निगम का बुलडोजर एक बार फिर गरजेगा। बुधवार को मेयर उमेश गौतम ने निरीक्षण कर वहां के काम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नाला टेढ़ा देखकर नाराजगी जताई और रास्ते में आ रहे अन्य कब्जे तोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां बिजली के खंभों को शिफ्ट करने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने ईंट पजाया में जोरदार अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर करीब 20 फुट तक अवैध कब्जे तोड़े थे। मगर श्यामगंज पुल के उत्तरी सिरे की ओर कुछ कब्जे बचे थे, जिनकी वजह से अब भी जाम के हालात बन रहे हैं। इसके अलावा ईंट पजाया चौराहे पर प्रेमनगर की ओर जाने वाली सड़क के कोने पर बनी हशमत उल्ला की दुकानों की वजह से नाला टेढ़ा हो रहा है। हशमत उल्ला के परिवार का दावा है कि यह जगह 1921 में नगर पालिका से खरीदी गई है। बुधवार शाम 6:30 बजे मेयर उमेश गौतम वहां निरीक्षण को पहुंचे तो लोगों ने यह दोनों ही समस्याएं उनके सामने रख दीं। नाला टेढ़ा देख मेयर ने भी नाराजगी जताई। निर्माण विभाग के प्रभारी एक्सईएन सुशील सक्सेना को निर्देश दिए कि बृहस्पतिवार को वहां दोबारा पैमाइश कर नाला सीधा किया जाएगा। इस दौरान कोने पर बनी हशमत उल्ला की दुकानें तोड़ी जाएं और बीच में एक स्थान पर आ रहे घुमाव को भी खत्म करने के निर्देश दिए। इस पर लोगों ने मेयर जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद उन्होंने लोगों से कहा कि चिह्नांकन कराकर खुद ही कब्जे सीधे कर लो, वरना हम कराएंगे।
विज्ञापन


खंभों के पीछे न छोड़ें ज्यादा जगह
ईंट पजाया में एक स्थान पर बिजली के खंभे के पीछे कुछ जगह बाकी देखकर मेयर ने नाराजगी जताई। कहा, इसके पीछे अवैध कब्जे हो जाएंगे। सभी पोल सड़क किनारे अधिकतम पीछे कर लगाए जाएं ताकि सड़क को ज्यादा जगह मिले और खंभों की आड़ में अतिक्रमण न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed