फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees protest demanding restoration of old pension scheme in bareilly

Bareilly: पुरानी पेंशन के लिए बुलंद की आवाज, कर्मचारी बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन

Tue, 07 Nov 2023 04:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 04:52 PM IST
सार

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन स्कीम के बारे में सरकार ध्यान नहीं देती है तो जनवरी 2024 में उत्तर प्रदेश के तमाम कर्मचारी और शिक्षक लखनऊ में विधानसभा भवन के बाहर जुटेंगे और प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
Employees protest demanding restoration of old pension scheme in bareilly
पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की ओर से सिंचाई विभाग के परिसर में मंगलवार को कर्मचारियों ने एक बार फिर पुरानी पेंशन स्कीम के लिए आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि पुरानी पेंशन उनका हक है, बुढ़ापे का सहारा है। 

विज्ञापन


संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने बताया कि अगर पुरानी पेंशन स्कीम के बारे में सरकार ध्यान नहीं देती है तो जनवरी 2024 में उत्तर प्रदेश के तमाम कर्मचारी और शिक्षक लखनऊ में विधानसभा भवन के बाहर जुटेंगे और प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly: बाइक और कोट-पैंट न मिलने पर भड़का दूल्हा... निकाल लिया तमंचा; जमकर हुई मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विकास भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम जीवन यापन के लिए सहारा है। रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के रविंद्र पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन में कोई संशोधन बर्दाश्त नहीं है। 

निजीकरण बंद करने की भी मांग उठाई 
धरना प्रदर्शन में शामिल विनीत सक्सेना ने संविदा कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग उठाई और निजीकरण बंद करने की वकालत की। गुल्मसर फातिमा कहा कि वे 2025 में सेवानिवृत होने वाली हैं। नई पेंशन स्कीम में पेंशन बहुत कम है, परिवार कैसे चलेगा। अब्बास अली ने बताया कि वह नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत सेवानिवृत हुए। उन्हें 1632 रुपये पेंशन मिल रही है। सरकार ही बताए इतने में परिवार कैसे चलेगा।

धरना प्रदर्शन में गोविंद कुमार गंगवार, निर्भय सिंह , नेहा सक्सेना, आजाद, रामकुमार उपाध्याय, अक्षय कुमार, नेत्रपाल, सुनील कुमार, कमलेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र, नाथ शुक्ला, मोहम्मद इरफान, गौरव मिश्रा, विकास बाबू, विक्की बाबू, मनोज कुमार वाल्मीकि, कपिल गंगवार, भारत पटेल आदि शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed