फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees closed the office and fled, investors are returning disappointed

Bareilly News: कार्यालय बंद कर भागे कर्मचारी मायूस लौट रहे निवेशक

Tue, 03 Jun 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Employees closed the office and fled, investors are returning disappointed
बरेली। निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी कर जीवन ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय बंद कर भाग गए हैं। निवेशक दफ्तर पर ताला लटका देखकर आसपास के लोगाें से पूछताछ कर रहे हैं। कुछ पता नहीं चलने पर वे मायूस लौट रहे हैं। सोमवार को मौके की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

सिंधु नगर के सामने स्थित कंपनी का कार्यालय बंद मिला। निवेशक वहां तक पहुंच न सकें, इसके लिए वहां लगे बोर्ड को पुतवा दिया गया है। आसपास के लाेगों ने बताया कि कंपनी का दफ्तर काफी समय से बंद है। वहां सब्जी का ठेला लगाने वाले युवक ने बताया कि कंपनी ने अपना नया कार्यालय सेटेलाइट के पास स्थित अस्पताल के सामने खोल दिया है।
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर पड़ोसियों ने बताया कि एक कार्यालय खुला तो था, लेकिन उस पर कोई बोर्ड नहीं लगा था। कुछ दिनों से उसका कोई कर्मचारी आ नहीं रहा है, लेकिन कुछ लोग यहां आकर कंपनी के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कंपनी में एफडी से ज्यादा लोगों ने आरडी में निवेश किया था। कंपनी के एजेंट लोगों को एकमुश्त रकम मिलने का झांसा देकर आरडी खुलवाते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed