{"_id":"6714499329f5d256160bcf44","slug":"employees-and-abvp-workers-clash-in-the-university-ruckus-bareilly-news-c-4-lko1018-505112-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विश्वविद्यालय में कर्मचारी-एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विश्वविद्यालय में कर्मचारी-एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक कार्यालय इन दिनों अखाड़ा बना हुआ है। यहां आए दिन विवाद हो रहे हैं। शनिवार को कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ता और कर्मचारी भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। परीक्षा नियंत्रक के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ।
प्रशासनिक भवन के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में एबीवीपी के महानगर मंत्री आनंद कठेरिया अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मुरादाबाद के कुछ विद्यार्थियों की समस्या लेकर पहुंचे थे। आनंद का कहना था कि विद्यार्थियों को स्नातक और परास्नातक का परीक्षा फॉर्म भरना है। ऐसे में उनके परिणाम से आरडी (रिजल्ट डिटेन्ड) हटाया जाए।
आरोप है कि एबीवीपी कार्यकर्ता मेज को हाथ से पीटते हुए अपनी बात कह रहे थे। इस पर प्रधान सहायक मयंक अग्रवाल व उनके सहकर्मियों ने कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए। हंगामा होता देख अन्य कर्मचारी भी जुट गए।कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
कहा कि विद्यार्थी पूर्व में ही परीक्षा नियंत्रक से मिल लिए। उन्हें समाधान का आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद भी हंगामा करने का क्या उद्देश्य है। बहस के बीच ही धक्का-मुक्की होने लगी तो सुरक्षाकर्मी आ गए। नजदीक ही दूसरे कक्ष में बैठे परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार व सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। संवाद