फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Emphasis placed on increasing the number of high-breed heifers.

Bareilly News: उच्च नस्ल की बछिया की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर

Tue, 29 Sep 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on increasing the number of high-breed heifers.
पशु चिकित्सकों और पैरावेट को दिया वर्गीकृत वीर्य तकनीक का प्रशिक्षण
विज्ञापन

बरेली। पशुधन नस्ल सुधार कार्यक्रम को गति देने और उच्च उत्पादन वाली बछियों की संख्या बढ़ाने के लिए सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में वर्गीकृत (सेक्स्ड सॉर्टेड) वीर्य तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मंडल के चारों जिलों के पशु चिकित्साधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों और पैरावेट को नई जानकारी दी गई।


उप्र पशुधन विकास परिषद से आए विशेषज्ञ डॉ. स्वप्निल देशमुख ने बताया कि सेक्स्ड सॉर्टेड वीर्य तकनीक पशुपालकों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने अधिकारियों से पशुपालकों तक इस तकनीक की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया।
विज्ञापन

अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि वर्गीकृत वीर्य से मादा गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान कर अधिक संख्या में उच्च नस्ल की बछियों का उत्पादन संभव है। इससे दूध उत्पादन बढ़ेगा और गोवत्सों की संख्या में कमी आएगी। आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसके घोष और डॉ. एमके पात्रा ने भी उपयोगी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. के.पी. सिंह ने किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर संयुक्त निदेशक वेटरनरी पैथोलॉजी डॉ. राकेश कुमार व मंडलीय प्रयोगशाला के अधीक्षक डॉ. प्रशांत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed