फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Emphasis on fortification to eliminate malnutrition

Bareilly News: कुपोषण दूर करने के लिए फोर्टिफिकेशन पर दिया जोर

Fri, 21 Mar 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on fortification to eliminate malnutrition
बहेड़ी। कस्बे के एक हॉल में खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य आयुक्त अपूर्व श्रीवास्तव की मौजूदगी में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुपोषण को दूर करने पर जोर दिया गया। इसके लिए रिछा समेत सभी राइस मिलर्स को फोर्टिफाइड राइस कैसे तैयार किया जाए का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से आई अधिकारी हरचरण कौर ने बताया कि चावल में, जो एक प्रतिशत की मिलावट की जाती है, उससे हमारे शरीर को मिनरल्स, विटामिंस आदि की पूर्ति होती है। खासकर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बंटने वाले चावल में फोर्टिफाइड राइस का मिलाया जाना इसलिए आवश्यक है कि कमजोर वर्ग अपने विटामिंस, मिनरल्स खरीद कर पूरे नहीं कर सकता। भारत सरकार कुपोषण दूर करने के लिए नमक में आयोडीन, तेलों में फोर्टिफिकेशन, चावल में फोर्टिफाइड राइस को मिलाकर मिनिरल्स एंड विटामिन की पूर्ति करती है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा है कि ठेले लगाने वालों के लिए सरकार ने लाइसेंस फ्री कर दिए हैं। वह भी ऑनलाइन निशुल्क लाइसेंस ले सकते हैं, बिना फीस दिए। फूड सिक्योरिटी ऑफिसर सुशील सचान ने मिल में चावल का रखरखाव, उसे कीड़े व गंदगी से कैसे बचाया जाए आदि की जानकारी दी। इस मौके पर राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद, मोहम्मद आरिफ अध्यक्ष रीछा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed