फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elevator will start at junction next month

जंक्शन पर अगले महीने शुरू हो सकेगी लिफ्ट

Mon, 15 Jun 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Elevator will start at junction next month
बरेली जंक्शन पर चलता लिफ्ट लगाने का काम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लॉक डाउन में लिफ्ट लगने का काम हुआ पूरा, अगले महीने चालू होने की संभावना

विज्ञापन
बरेली। लॉक डाउन में जहां एक ओर पूरे देश की गतिविधियां थमी हुई थी, वहीं जंक्शन पर लिफ्ट लगाने का काम तेजी से पूरा हो गया। इंजीनियरिंग अनुभाग के सूत्रों के मुताबिक, अगले महीने यात्रियों के लिए सुविधा चालू हो जाएगी।

जंक्शन पर इस समय 16 कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। जिनमें आठ प्लेटफार्म एक और आठ प्लेटफार्म दो पर आती हैं।
25 मार्च से लाक डाउन चालू हुआ तो लिफ्ट लगाने का काम तेज हो गया। दरअसल यात्रियों की भीड़भाड़ होने से ठेकेदार को भी मजदूरों से काम कराने में दिक्कत आती थी। लेकिन लॉकडाउन में ट्रेन बंद हुईं तो मजदूरों ने तेजी से काम किया। जिससे लिफ्ट लगने का काम पूरा हो गया। अब केवल फिनीशिंग का काम रह गया है। जो अगले महीने के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद करीब एक सप्ताह ट्रायल होगा। सफल होने पर ठेकेदार रेलवे को लिफ्ट सौंप देगा। गौरतलब है कि सात महीने पहले लिफ्ट लगाने का काम शुरू हुआ था। जंक्शन के प्लेटफार्म दो और चार पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगनी है। प्लेटफार्म चार पर लिफ्ट लगने का काम तेजी पर है। लिफ्ट और एस्केलेटर लगने से बुर्जुर्ग और महिला यात्रियों को प्लेटफार्म एक से दो और चार पर जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed