फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   elephant

पीसीसीएफ लखनऊ लौटे, अब दिल्ली से आए एक्सपर्ट

Sat, 06 Jul 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
elephant
बरेली। हाथी को वापस नेपाल के जंगलों में भेजने के लिए बृहस्पतिवार देर रात और फिर सुबह दोबारा अफसरों से बातचीत करने के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील पांडेय शुक्रवार को लखनऊ लौट गए। हालांकि अब शासन के आग्रह पर हाथियों पर काम करने वाले एनजीओ एसओएस के एक्सपर्ट कार्तिक सक्सेना शुक्रवार को बरेली पहुंच गए और फिर खानपुर रवाना हो गए जहां हाथी डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील पांडेय बुधवार देर शाम बरेली पहुंचे थे। अधीनस्थ अधिकारियों से बातचीत कर हाथियों को वापस भेजने की रणनीति बनाने के लिए लंबा मंथन किया। शुक्रवार को हाथियों के खानपुर पहुंचने की सूचना पर सुनील पांडेय वह भी कुछ देर के लिए पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को अलर्ट किया कि हाथियों से अब और कोई जनहानि न हो। हाथियों की दहशत से लोगों को कैसे मुक्ति मिले, उन्होंने इस पर भी चर्चा की। एसओएस के एक्सपर्ट कार्तिक सक्सेना ने भी खानपुर पहुंचकर हाथियों की गतिविधियों का अध्ययन किया। कार्तिक क्षेत्रीय लोगों से बातचीत और भौगोलिक स्थिति का अध्ययन करने के बाद अपनी राय वन विभाग को देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed