{"_id":"5ab110824f1c1bba758b67c1","slug":"electricty-officials-organises-night-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अफसरों ने गांव में लगाई रात्रि चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अफसरों ने गांव में लगाई रात्रि चौपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 20 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर समेत कई प्रमुख बिजली अफसरों मीरापुर गांव में रात्रि चौपाल लगाई और हाथों हाथ सौभाग्य कनेक्शन दिए और बिल संशोधित किए। इस मौके पर अफसरों ने ग्रामीण उपभोक्ताओं से बिजली सप्लाई और अन्य जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए 1912 टोल फ्री फोन नंबर मिलाएं।
सोमवार देर शाम चीफ इंजीनियर अंशुल अग्रवाल सहयोग अफसर लेकर फतेहगंज पश्चिमी स्थित मीरापुर गांव पहुुंचे। उनके आगमन संबंधी जानकारी गांव में पहले से थी, इसलिए रात नौ बजे शुरू हुई चौपाल में भीड़भाड़ जुट चुकी थी। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर समय से नहीं बदले जाते हैं। कुछ ट्रांसफार्मर तो जल्दी ही फुंक जाते हैं। इस पर चीफ इंजीनियर ने खराब ट्रांसफार्मर की सूची तलब कर ली और एसडीओ, जेई से कहा यह लापरवाही नहीं चलेगी। चौपाल में सौभाग्य योजना के तहत दो दर्जन से अधिक कनेक्शन हाथोंहाथ स्वीकृत किए गए। कुछ ग्रामीण अपनी बिल समस्या लेकर पहुंचे। चीफ ने मौके पर उनका समाधान कराया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि विद्युत संबंधी कोई भी समस्या हो तो टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज कराएं। अधीक्षण अभियंता तारिक वारसी आदि मौजूद रहे।