फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply to 160 villages including the town was disrupted for 16 hours

Bareilly News: 16 घंटे तक बाधित रही कस्बे सहित 160 गांवों की विद्युत आपूर्ति

Tue, 05 Aug 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 160 villages including the town was disrupted for 16 hours
शीशगढ़। 33 केवीए लाइन में फॉल्ट होने से जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से कस्बे सहित 160 गांवों की बिजली आपूर्ति रात 11 बजे बाधित हो गई। बिजली न मिलने से लोग परेशान रहे। 16 घंटे जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रिछा बिजली उपकेंद्र से शेरगढ़ होकर जाफरपुर उपकेंद्र तक आने वाली 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट हो गया। फाॅल्ट होने से रविवार रात 11 बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक जाफरपुर उपकेंद्र ठप रहा। इससे उपकेंद्र से जुड़े कस्बे व 160 गांवों की बिजली बाधित हो गई। बिजली गुल होने से वाटर फ्रीजर भी ठप हो गए। लोगों के मोबाइल फोन एवं अन्य उपकरण बंद हो गए। इससे ग्रामीणों को परेशानी हुई। जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र में आए दिन फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

बिजली लाइन के तार जर्जर हालत में
33 केवीए बिजली लाइन के तार जर्जर हालत में है। लोग काफी दिन से जुन्हाई बिजली उपकेंद्र से जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र को जोड़ने की मांग कर रहे हैं। बिजली निगम ने जुन्हाई से जाफरपुर तक खंभे तो गाड़ दिए हैं, लेकिन अभी तक तार नहीं खींचे हैं। विद्युत उपकेंद्र जाफरपुर के जेई संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार की रात में शेरगढ़ और भीकमपुर के बीच 33 केवीए लाइन में फॉल्ट हो गया था। उसे खोजकर सही कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed