{"_id":"68192b7be30e39432b02c711","slug":"electricity-supply-in-the-district-was-disrupted-due-to-rain-bareilly-news-c-4-lko1064-634035-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश से लड़खड़ाई जिले की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश से लड़खड़ाई जिले की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारिश से सोमवार को जिले की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। कहीं लोकल फाल्ट तो कई जगह ब्रेकडाउन ने जनता को देर रात तक परेशान किया।
शहर के किला फीडर के साथ हरूनगला और शाहदाना उपकेंद्र के इलाकों में छोटे-छोटे फाल्ट होते रहे। देर रात तक कई इलाकों में बिजली निगम के कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फाल्ट का पता लगाते रहे। वहीं देहात क्षेत्र की बात करें तो लगभग सभी उपकेंद्रों पर सुबह 10 बजे तक बिजली सुचारू हो सकी।
हालांकि मीरगंज और भमौरा क्षेत्र के कई गांवों में तार टूटने के कारण दिन में तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके साथ ही बिशप मंडल इंटर काॅलेज की सप्लाई भी बाधित रही। सुबह सात बजे से बंद हुई सप्लाई करीब 10 बजे सुचारू हो सकी।
मलूकपुर पुलिस चौकी के पास फाल्ट, वीडियो के बाद भी पेट्रोलिंग करते रहे कर्मचारी
बिजली की समस्या से सबसे अधिक परेशानी किला फीडर से सप्लाई होने वाले क्षेत्रों में हुई। यहां आठ से नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। किला फीडर से जुड़े मलूकपुर चौकी के सामने तार में फाल्ट होने की वजह से सप्लाई ठप हो गई। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने फाल्ट की वीडियो और फोटो को बिजली निगम के ग्रुप पर शेयर किया। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारी पेट्रोलिंग होने की जानकारी ग्रुप पर अपडेट करते रहे। इससे गुस्साई जनता ने खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कह दिया कि ग्रुप सिर्फ नाम के लिए है कोई भी समस्या नहीं सुन रहा है। दिन में भी अन्य फाल्ट के चलते किला फीडर से सप्लाई बंद रही। देर रात करीब 11 बजे किला फीडर से सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
मिशन अस्पताल, बिहारीपुर में भी रहा बिजली संकट
बारिश की वजह से सोमवार सुबह 4:20 पर ठप हुई मिशन कंपाउंड व बिहारीपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे तक बाधित रही। इसके बाद सप्लाई सुचारू होने पर लोकल फाल्ट से मिशन कंपाउंड में दो बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही चौपुला के पास टेलीफोन एक्सचेंज पर भी दिन में करीब दो बजे सप्लाई को सुचारू किया जा सका। वहीं बिहारीपुर करोलान में शाम पांच बजे लोकल फाल्ट के चलते सप्लाई बंद होने के बाद शाम सात बजे सुचारू हो सकी। संवाद