फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity remained off in Jasauli throughout the night, consumers created ruckus at the substation.

Bareilly News: जसौली में रातभर गुल रही बिजली, उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Sun, 17 May 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity remained off in Jasauli throughout the night, consumers created ruckus at the substation.
बरेली। शहर की बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था अब कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनने लगी है। किला उपकेंद्र से जुड़े जसौली क्षेत्र में शनिवार रातभर बिजली गुल रहने से लोग भड़क गए। रविवार सुबह उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। हरूनगला उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में रात में खराबी आ गई। इससे पांच घंटे तक कई इलाकों की बिजली गुल रही। लोकल फॉल्ट के कारण भी कई क्षेत्रों में बिजली संकट रहा।
विज्ञापन

जसौली में लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार रात नौ बजे खराबी आ गई। लोगों ने इसकी जानकारी किला उपकेंद्र के अधिकारियों और लाइनमैन को दी, लेकिन रात में कोई मरम्मत करने नहीं पहुंचा। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने जागकर रात काटी। सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। इससे नाराज लोग सुबह आठ बजे उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा किया। अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। करीब 15 घंटे बाद दोपहर 12 बजे आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

हरूनगला उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के मुख्य ट्रांसफार्मर में शनिवार रात साढ़े आठ बजे खराबी आ गई। इससे पवन विहार, गोल्डन ग्रीन, सुपर सिटी, हरूनगला समेत आधा दर्जन इलाकों की बिजली गुल हो गई। काफी प्रयास के बाद रात ढाई बजे आपूर्ति चालू की गई। इसके बाद सुबह फिर बिजली का आना-जाना शुरू हो गया। दोपहर तक कई बार बिजली काटी गई। लोकल फाॅल्ट के कारण रात साढ़े नौ बजे बीडीए काॅलोनी की बिजली भी गुल हो गई। तीन घंटे बाद आपूर्ति चालू हुई। आशीष राॅयल टावर में लोकल फाॅल्ट के कारण रात सवा नौ बजे बिजली गुल हो गई जो करीब दो घंटे बाद सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगानगर सेक्टर चार में रात 10 बजे बिजली गुल हुई। गोल्डन ग्रीन पार्क के पास की आपूर्ति भी ठप हुई। खुशबू एन्क्लेव की बिजली भी लोकल फाॅल्ट के कारण रात 10:30 बजे गुल हो गई। इन सभी इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही।


कोट
हरूनगला में ट्रांसफार्मर में खराबी आई थी, जिसे रात ढाई बजे ठीक कर लिया गया था। दूसरे उपकेंद्र से जोड़कर बीच-बीच में कुछ मोहल्लों को आपूर्ति दी जाती रही। जसौली में ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण समस्या रही। लोकल फाॅल्ट के कारण भी कुछ इलाकों में बिजली संकट रहा। - राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता, 33 केवी ट्रांसमिशन सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed