फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity reading game revealed 98 meters recovered from the lineman house in Bareilly

Bareilly News: लाइनमैन के घर विजिलेंस टीम का छापा, 98 मीटर बरामद, रीडिंग में गड़बड़ी के खेल का खुलासा

Thu, 20 Mar 2025 11:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 11:01 AM IST
सार

बरेली में बिजली निगम के लाइनमैन के घर विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर 98 मीटर बरामद किए। सीओ विजिलेंस के मुताबिक, संविदाकर्मी लाइनमैन पांच हजार रुपये में मीटरों की रीडिंग में मनमाफिक बदलाव करता था। 

विज्ञापन
Electricity reading game revealed 98 meters recovered from the lineman house in Bareilly
बोरियों में मीटर भरकर ले गई विजिलेंस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में विजिलेंस टीम ने बुधवार को फरीदपुर में संविदा लाइनमैन के घर पर छापा मारा। वहां से बिजली के 98 मीटर बरामद हुए। इनमें से ज्यादातर मीटर 10 किलोवाट से ज्यादा लोड वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के हैं। कई पर सीलिंग और क्रमांक शहरी क्षेत्र का है। कुछ फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र के भी हैं। सीओ विजिलेंस के मुताबिक, संविदाकर्मी पांच हजार रुपये में मीटरों की रीडिंग में मनमाफिक बदलाव कर रहा था। इस खेल में एक एक्सईएन, दो एसडीई, दो जेई सहित 20 कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा के मुताबिक, मुखबिर के इनपुट पर फरीदपुर में लाइन पार पड़ेरा रोड पर स्थित मोहल्ला कानूनगोयान में संविदा लाइनमैन रोहताश शर्मा उर्फ लालकरन के घर दबिश दी गई। मौके पर मौजूद जेई वहां से भाग गया। बरामद मीटरों को सील कर दिया गया है। उनमें से कई में छेड़छाड़ की बात सामने आई है। तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। संविदाकर्मी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 91 दिन में इंसाफ: बदायूं में दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, सात वर्षीय बच्ची से की थी दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हो रहा था खेल
तकनीकी जांच टीम में शामिल एक्सईएन (राजस्व) सतेंद्र चौहान ने बताया कि इस खेल में शामिल कर्मचारी फैक्टरियों का बिल ज्यादा आने पर पहले फैक्टरी मालिक से मीटर में गड़बड़ी की शिकायत कराते थे। बाद में मीटर को उतारकर उसकी रीडिंग व सीलिंग को बदल देते थे। मीटर की स्पीड भी जरूरत के मुताबिक घटा-बढ़ा देते थे। इसके बाद मीटर को प्रयोगशाला भेजते थे। प्रयोगशाला में मीटर की जांच की जाती थी तो संबंधित फैक्टरी का बिल लाखों से हजारों में हो जाता था।

मुख्य अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि जांच के लिए तकनीकी कमेटी बना दी गई है। एक्सईएन और अधीक्षण अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। विजिलेंस से भी रिपोर्ट तलब की है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed