फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity is getting eight hours instead of 18, consumers boil

Bareilly News: 18 की जगह आठ घंटे मिल रही बिजली, उपभोक्ताओं में उबाल

Wed, 23 Aug 2023 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity is getting eight hours instead of 18, consumers boil
बरेली। अलीगंज व आसपास के 40 से अधिक गांवों में 18 की जगह सिर्फ आठ घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। कुछ गांवों में तो चार घंटे से भी कम का औसत है। इससे परेशान उपभोक्ताओं और किसानों ने मंगलवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से चार दिन में भी चार बीघा खेत की सिंचाई नहीं हो पाई। मुख्य अभियंता ने आंवला के अधिशासी अभियंता से फोन पर बात की। आपूर्ति में सुधार कराने का भरोसा दिया। टोली का नेतृत्व कर रहे जीवन सिंह ने बताया कि कभी आधा घंटा तो कभी सिर्फ 10 मिनट के लिए बिजली आती है। जेई से लेकर एसडीई और एक्सईएन तक शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए मुख्य अभियंता कार्यालय तक आना पड़ा। अगर सुधार नहीं हुआ तो फिर आएंगे और यहीं धरना देंगे। प्रदर्शन में अलीगंज, महोलिया, कुंडलिया फैजुल्लापुर, किदौना, राजपुर कला, गौटिया, कैनी, शिवनगर, महोबा, अनिरुद्धपुर, भुगलपुर के ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

अलीगंज सबस्टेशन से जुड़े आंवला क्षेत्र के कुछ लोगों का प्रतिनिधिमंडल उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना के नेतृत्व में मुख्य अभियंता से मिला। 10 वर्ष से भी ज्यादा पुराने सर्किट ब्रेकर लगे होने का मामला उठाया। राजपुर कला के व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव वर्मा, रवि मिश्रा, अनूप, राकेश, अमरजीत व राजा सेठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोडिंग और पुरानी लाइनों की वजह से आपूर्ति पर संकट है। रीवैंप और दूसरी योजनाओं के तहत आने वाले दिनों में सुधार व विस्तार के काम होंगे। तब शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिल पाएगी। - राजीव कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed