{"_id":"6a8a0826eb278fe0490fc796","slug":"electricity-department-hit-by-malaria-chief-engineer-hospitalized-bareilly-news-c-4-bly1015-951455-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: करंट वाले विभाग को मलेरिया का डंक, मुख्य अभियंता अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: करंट वाले विभाग को मलेरिया का डंक, मुख्य अभियंता अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके सिंह मलेरिया की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनके कार्यालय के पांच-छह अन्य कर्मचारी भी बुखार से पीड़ित हैं। यह स्थिति इस वजह से बनी है कि उनके कार्यालय परिसर व आवास के आसपास जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। वहां साफ-सफाई न होने से मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
मुख्य अभियंता अखिलेश कुमार सिंह को पदभार ग्रहण किए अभी दो माह ही हुए हैं। उनके आवास से सटे विजिलेंस थाना परिसर में झाड़ियां है। जलभराव भी बना हुआ है। मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता ग्रामीण के कार्यालय परिसर के बीच जलभराव रहता है। गंदगी के चलते मुख्य अभियंता 15 दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। कुछ दिन आराम करने के बाद बुधवार को वह कार्यालय पहुंचे तो अचानक तबीयत बिगड़ गई। जांच में मलेरिया की पुष्टि होने पर उनको रामपुर बाग स्थित नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामपुर बाग स्थित कार्यालय में भी गंदगी
रामपुर बाग स्थित विद्युत निगम के कार्यालय में भी गंदगी का अंबार लगा है। जगह-जगह झाड़ियां व जलभराव से वहां पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
वर्जन
मुख्य अभियंता की तबीयत बिगड़ने के बाद परिसर की सफाई कराई गई है। हालांकि, हाइडिल कॉलोनी में झाड़ियां उग आई हैं। यहां फाॅगिंग नहीं कराई जा रही है। इससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। - पवन वर्मा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण द्वितीय