फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity department contractor shot dead in transaction dispute

लेनदेन के विवाद में बिजली विभाग के ठेकेदार को मारी गोली

Tue, 22 Sep 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity department contractor shot dead in transaction dispute
जख्मी ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लेनदेन के विवाद में बिजली विभाग के ठेकेदार को मारी गोली
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल ठेकेदार मेडिकल कॉलेज में भर्ती

भोजीपुरा (बरेली)। थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के ठेकेदार को उसके विरोधियों ने गोली मार दी। ठेकेदार ने तीन लोगों पर रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है, लेकिन अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने जांच में घटना को संदिग्ध माना है।
भोजीपुरा इलाके के गांव अलीनगर में अपनी ससुराल में रह रहे जुलकर नैन खां हरियाणा के पलवल के मूल निवासी हैं। वह यहां बिजली विभाग में ठेकेदारी करते हैं। जुलकर ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे वह घर से बाइक से बरेली जा रहे थे, तभी भीकमपुर नहर पुलिया के पास तीन लोगों ने रोक लिया और गोली मार दी। गोली उनके बांये हाथ में लगकर फंस गई। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने घायल ठेकेदार को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। प्रभारी थानाध्यक्ष आलोक मिश्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सीओ नवाबगंज प्रभात वर्मा ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों जुलकर का ट्रैक्टर को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। तब पुलिस ने उन्हें थाने में बैठा लिया था। बाद में 10 हजार रुपये लेकर छोड़ा गया था। इस मामले की जुलकर ने डीआईजी से शिकायत की थी। डीआईजी की फटकार के बाद दरोगा ने रुपये लौटा दिए थे। परिवार ने जुलकर पर हुए हमले में दरोगा की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed