फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity department at your doorstep campaign for one month

Bareilly News: एक माह तक बिजली विभाग आपके द्वार अभियान

Fri, 22 Sep 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 22 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity department at your doorstep campaign for one month
बरेली। बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अफसर दफ्तरों से निकले। टीम बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में 1000 से अधिक कनेक्शन चेक किए गए। अब प्रबंध निदेशक को हर दिन की चेकिंग रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस चेकिंग अभियान को बिजली विभाग आपके द्वार नाम दिया गया है। चेकिंग को रफ्तार देने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी की ओर से अधीक्षण अभियंता राजनीकांत मिश्र को भेजा गया। वह तीन दिन रहेंगे। अपनी रिपोर्ट एमडी को सौंपेंगे। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि एक महीने तक अभियान चलेगा। हर कनेक्शन को चेक किया जाएगा। पहले दिन शाहदाना और तिलक कॉलोनी में चेकिंग की गई। उपभोक्ताओं से फीड बैक लिया गया। जिनके कनेक्शन की लाइन में कट थे। उनके केबल बदलवाए गए जो घरेलू बिजली का व्यापारिक प्रतिष्ठान में प्रयोग कर रहे थे उन्हें कामर्शियल श्रेणी का नया कनेक्शन देने के लिए प्रक्रिया शुरू कराई गई। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि उनके क्षेत्र में दो कनेक्शन स्टोर रीडिंग के मिले। इनमें बिल जारी किया जाएगा। इसके अलावा कुछ उपभोक्ता ऐसे थे जो स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। इसमें लोड बढ़ाया गया है। चेकिंग अभियान में मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article