फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity Corporation team disconnected connections of 47 defaulters

Bareilly News: बिजली निगम की टीम ने 47 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

Tue, 07 Jan 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation team disconnected connections of 47 defaulters
आंवला। बिजली निगम की टीम की ओर से सोमवार को मोहल्ला गंज कुरेशियान में सरकार की ओटीएस योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत शिविर लगाया गया। निगम की टीम ने मोहल्ला कुरैशी व रतन लाल वाली गली में घूमकर करीब 17 लाख रुपये के कुल 47 विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान टीम ने वीडियोग्राफी भी की। शिविर में कुल धनराशि 98,961 की भी वसूली की गई। इस दौरान टीम में मोहित राजपूत, रामदीन सागर, विनय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

--
बकाया बिल जमा न करने पर काटे बिजली कनेक्शन

शीशगढ़। बकाया बिल जमा न करने को लेकर बिजली निगम की टीम ने सोमवार को कस्बे में जगह-जगह छापेमारी की। इसमें 46 बकाएदारों के कनेक्शन काट लिए गए। 37 उपभोक्ताओं ने ओटीएस स्कीम के तहत पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन




बिजली निगम के अवर अभियंता संतोष शर्मा ने टीम के साथ कस्बे में बकाएदारों के घरों पर छापेमार कार्रवाई की। काफी समय से बकाया जमा न करने पर 46 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। जाफरपुर बिजलीघर पर प्रत्येक दिन शिविर लगाया जा रहा है। बकाएदार ओटीएस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article