{"_id":"6aaf299be6519dda4d04c297","slug":"electricity-corporation-installed-poles-on-a-narrow-road-angering-people-bareilly-news-c-4-bly1015-970512-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संकरी सड़क पर विद्युत निगम ने लगाए खंभे, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संकरी सड़क पर विद्युत निगम ने लगाए खंभे, लोगों में आक्रोश
Sun, 20 Sep 2026 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मलूकपुर बजरिया में आबादी के बीच संकरी सड़क पर विद्युत निगम की टीम ने तीन खंभे लगा दिए। इसको लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में समझौता भी हो गया, लेकिन शनिवार को सुबह ही निगम की टीम ने फिर सड़क पर खंभे लगाना शुरू कर दिया।
मलूकपुर बजरिया में जिस सड़क पर खंभे लगाए गए हैं, वह पहले से काफी संकरी है। चार पहिया वाहनों को निकालने में लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में सड़क के बीच में खंभे लगाए जाने से रास्ता और संकरा हो गया है। लोगों को आशंका है कि इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही जाम की समस्या भी बढ़ेगी। लोगों का कहना है कि बीते दिनों ट्रांसफार्मर फुंकने पर निगम की क्रेन भी इस सड़क से नहीं गुजर सकी थी। ऐसे में अब कोई खराबी आती है तो फॉल्ट ठीक करने में भी निगम को परेशानी होगी।
मुख्य सड़क पर शिफ्ट करने की मांग
लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से पोल को इस संकरी सड़क से हटाकर मुख्य सड़क के किनारे शिफ्ट कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पोल ऐसी जगह लगाएं, जहां यातायात प्रभावित न हो।
विज्ञापन
लोग बोले- सही जगह लगाएं खंभे
फोटो
पोल लगाने का विरोध नहीं है, लेकिन जगह सही होनी चाहिए। मुख्य सड़क के किनारे पोल लगाए जाएं तो किसी को परेशानी नहीं होगी। - मो. जुल्फिकार
सड़क पहले से इतनी संकरी है कि चार पहिया वाहन मुश्किल से निकलते हैं। अब बीच रास्ते में तीन पोल लगाए जाने से परेशानी और बढ़ेगी। - अफजल हुसैन
वर्जन
उपभोक्ताओं को सहूलियत के लिए मलूकपुर बजरिया में पोल लगाने का कार्य प्रस्तावित है। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते शुक्रवार को कार्य रोक दिया गया था। अब स्थानीय उपकेंद्र के एसडीओ को लोगों से वार्ता कर पोल लगवाने के आदेश दिए हैं। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर