{"_id":"66551a49359d2d2b760fb9c4","slug":"electricity-contractors-son-had-made-indecent-remarks-on-cm-yogi-bareilly-news-c-4-bly1015-409864-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली ठेकेदार के बेटे ने की थी सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली ठेकेदार के बेटे ने की थी सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक बिजली ठेकेदार का बेटा निकला। सुभाषनगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से वह जमानत पर छूट गया। पहले भी वह एक वकील के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर चुका है।
मढ़ीनाथ के सुदामा नगरी निवासी शुभम प्रताप सिंह का एक वीडियो वायरल हो गया था। इसमें वह सीएम योगी को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। मामले में पुलिस से एक्स पर शिकायत की गई थी। सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार राय ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पता लगा कि वीडियो काफी पुराना है। शुभम के पिता नागेंद्र प्रताप सिंह बिजली निगम के ठेकेदार हैं। पुलिस ने शांतिभंग में उसका चालान किया। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से उसे शाम को जमानत मिल गई।