{"_id":"6266971beae07b541f03bc99","slug":"electricity-bareilly-news-bly482645141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में बिजली कटौती से गुस्साए किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में बिजली कटौती से गुस्साए किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बिल्सी में बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। बिजली की किल्लत से सूख रही फसलों को देखकर गुस्साए कई गांवों के किसानों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। तहसील कार्यालय पहुंचे किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कराने की मांग की।
परौली कृषि फीडर पर पिछले तीन दिनों से बिजली की सप्लाई ठप है। इसकी वजह से किसानों की खेतों में खड़ी शिवालिक, मक्का आदि की फसल सूख रही हैं। इससे गुस्साए क्षेत्र के गांव दिधौनी, नगला डल्लू, खैरी, जरसैनी, ढंडूमर, बैरमई खुर्द, बादशाहपुर आदि गांवों के किसान सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पर जा पहुंचे और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीण तहसील कार्यालय में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा से शिकायत करने पहुंचे।
सुशील, हरसेवक, आरिफ, सत्येंद्र, कृष्ण मुरारी, शिवओम, ओमबाबू शर्मा, अनुज शर्मा, अखिलेश आदि किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि उनके फीडर पर तैनात कई लाइनमैन अपने गांवों को बिजली सप्लाई दे रहे हैं। किसानों से जबरन वसूली कर रहे हैं। तीन दिन में तीन घंटे भी बिजली नहीं मिली है। एसडीएम ने दो दिन में व्यवस्था ठीक कराने एवं लाइनमैन की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए किसानों को शांत किया।