फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity

शटडाउन के बाद भी चालू कर दी हाईटेंशन लाइन, संविदा लाइनमैन की मौत

Sun, 08 Dec 2019 06:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity
मझिगवां/ पुवायां। शटडाउन के बाद भी बिजली लाइन शुरू कर दिए जाने से फ्यूज जोड़ने गए लाइनमैन की करंट लगने से पोल से नीचे गिरकर मौत हो गई। मृतक के भतीजे की तहरीर पर दूसरे लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुवायां के बिजली उप केंद्र पर संविदा पर तैनात पुवायां के गांव मुबारकपुर निवासी 40 वर्षीय लाइनमैन राधेश्याम को सूचना मिली कि गांव सबली में सोसाइटी के पास फ्यूज उड़ जाने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। इस पर वह अपने साथी लाइनमैन सतीश के साथ फ्यूज जोड़ने गया था। बिजली उप केंद्र से शट डाउन लेने के बाद राधेश्याम पोल पर चढ़ कर लाइन सही करने लगा। इस बीच बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई, जिससे राधेश्याम करंट की चपेट में आकर पोल से नीचे आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नीचे खड़े सतीश ने घटना की जानकारी बिजली उपकेंद्र के साथ ही मृतक के परिवार के लोगों को भी दी। मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्री सीता, रुक्मिणी, रानी, आंचल और पुत्र श्रीपाल, इंद्रपाल को छोड़ गया है। मृतक के भतीजे राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि लाइनमैन सर्वेश ने फोन कर उसके चाचा को शटडाउन होने की बात बताई थी। सर्वेश कुमार की लापरवाही के चलते उसके चाचा की मौत हुई है। राकेश की तहरीर पर सर्वेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश्याम संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। विभाग की ओर से उसके परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। शटडाउन के बाद भी बिजली सप्लाई शुरू होने की जांच कराई जाएगी।
रामाशंकर, एसडीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed