फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electric pole shifted for chaupla bridge

चौपुला ओवरब्रिज का काम तेज, पोल हटाए

Tue, 12 May 2020 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
electric pole shifted for chaupla bridge
बरेली। सेतु निगम ने चौपुला ओवरब्रिज का काम तेज कर दिया है। सोमवार को सिटी स्टेशन की ओर बिजली के पोल हटाने का काम शुरू हो गया। इस दौरान किला रोड पर आवागमन को भी काफी देर तक बंद रखा गया। मंगलवार को भी कुछ और पोल को भी हटाया जा जाएगा ताकि सिटी स्टेशन की ओर आवेरब्रिज का निर्माण आगे बढ़ाया जा सके। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि चौपुला पर निर्माण कार्य तेजी से कराने की कोशिश की जा रही है। लॉकडाउन में जितना काम खिंच जाएगा, उससे बाद में स्टाफ को काफी सहूलियत भी रहेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शासन-प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद चौपुला पर आठ-दस दिन से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। अभी चौपुला से किला की ओर पिलर और फाउंडेशन का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को चौपुला के पुल के पास बनी रोटरी और उसके आगे डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभों को हटाने काम काम शुरू हो गया। सेतु निगम ने पावर कारपोरेशन की मदद से कुछ खंभ को हटाए भी हैं। इस दौरान किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए किला रोड पर आवागमन को ढाई से तीन घंटे तक बंद रखा गया। अधिकारियों का कहना है कि आम दिनों में चौपुला पर काफी भीड़ रहती है लेकिन लॉकडाउन में ट्रैफिक न होने से काम को जल्दी और आसानी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed