...तो अब बताकर जाएगी बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में फाल्ट बढ़ने के साथ स्टाफ के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही की शिकायतें भी आने लगी हैं। जगतपुर समेत कई सबस्टेशनों पर शिकायतों को निस्तारित न किए जाने के आरोप हैं। लोगों का कहना है कि फाल्ट होने पर घंटों बिजली ठप रहती है। फाल्ट कब सही होगा, ऐसी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। बेहाल लोग सीधे चीफ इंजीनियर तक पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले जगतपुर उपकेंद्र के हैं। अफसरों की नाराजगी के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं हो पा रहा है।
लगातार शिकायतों के बाद चीफ इंजीनियर वीके शर्मा ने उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं को दो घंटे से ज्यादा समय के ब्रेकडाउन की पूर्व जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। सभी उपकेंद्रों के जेई चुनिंदा नागरिक, प्रमुख उपभोक्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और विभागीय अफसरों को सप्लाई गुल होने की जानकारी एसएमएस के जरिये देंगे। चीफ इंजीनियर ने कहा है अब अगर कोई ट्रांसफार्मर खराब हुआ और जांच में लापरवाही मिली तो जेई पर कार्रवाई होगी। इसलिए सभी ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर उनकी लागबुक बनायी जाए।
जोनल चीफ इंजीनियर से मिले दिशा निर्देश सभी एसडीओ और जेई तक को निर्गत कर दिए गए हैं। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सप्लाई की स्थिति की सूचना एसएमएस से न देने पर कार्रवाई तय है। - एनके श्रीवास्तव, एसई शहर