फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electric

कोहाड़ापीर उपकेंद्र पर ट्राली में फाल्ट, घंटों बिजली गुल

Wed, 06 May 2015 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 06 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
तापमान बढ़ते ही बिजली सप्लाई व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। सुबह पांच से देर शाम तक दर्जन भर से ज्यादा मोहल्लों में सप्लाई गुल रही। कोहाड़ापीर उपकेंद्र पर ट्राली खराबी से दिन भर कई इलाके बेहाल रहे। पुराना शहर, सुभाषनगर आदि इलाकों में तार टूटने और फाल्ट आने से देर रात तक अव्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन

अभी पारा 40 तक ही पहुंचा है, बिजली नेटवर्क लड़खड़ाना शुरू हो गया है। इससे लोगों में गुस्सा भी बढ़ने लगा है। सुबह पांच बजे से देर शाम तक किला पोषक लाइन ठप रहने से बमनपुरी, मलूकपुर, बिहारी पुर आदि इलाके प्रभावित रहे इससे पानी सप्लाई नहीं मिल पायी। कोहाड़ापीर उपकेंद्र पर मंगलवार सुबह ट्राली में आयी खराबी से शाहबाद और आसपास इलाकों में सप्लाई ठप हो गयी। पूरे दिन सप्लाई प्रभावित रही जैसी ही लाइन से सप्लाई शुरू हुई तो तार टूट गए। इससे रात नौ बजे तक लोग बेहाल रहे। इन इलाकों में भी पानी सप्लाई नहीं हो पायी।

विज्ञापन

पुराना शहर में देर रात तक अव्यवस्था बनी रही। कटरा चांद खां, सिंधुनगर, नवादा शेखान, रोहली टोला, पशुपति बिहार, आजाद नगर, चक, कांकर टोला, सैलानी, शाहदाना आदि इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। बताया जाता है कि फाल्ट आने पर समय से सही नहीं हो पाते है, इससे घंटों सप्लाई प्रभावित रहती है। सुभाष नगर, मढ़ीनाथ आदि इलाकों में ओवरलोडिंग और फाल्ट से सप्लाई अस्तव्यस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

एसई ने एसडीओ को हड़काया
बरेली। गर्मी और फाल्ट बढ़ने से बिजली विभाग बेचैन है। मंगलवार शाम एसई शहर एनके श्रीवास्तव ने सभी अधिशासी अभियंता और एसडीओ तलब किए और साफ कहा कि वे सप्लाई व्यवस्था में कोई मनमानी बर्दास्त नहीं करेंगे। एसई ने चीफ इंजीनियर से मिले दिशा निर्देश दोहराते हुए कहा कि दो घंटे से ज्यादा समय तक फाल्ट रहने की जानकारी एसएमएस से देना है। श्रीवास्तव ने कहा ट्रांसफार्मर खराबी मामला अब गंभीरता से लिया जाएगा। इसलिए सभी ट्रांसफार्मर चेक कर जाएं। इस मौके  पर अधिशासी अभियंता आरएन सिंह, संदीप मित्तल, पीए मोगा, नंदलाल और सभी एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed