फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electric engine trial successful, easy

इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल सफल, आसान हुआ

Mon, 22 Feb 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:50 AM IST
सार

100 की स्पीड से दौड़ी सीआरएस स्पेशल
 

विज्ञापन
Electric engine trial successful, easy
रेल ट्रेक का निरीक्षण करते सीआरएस और अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

सिटी से डीजल इंजन से गए और इलेक्ट्रिक इंजन से वापस आई सीआरएस की टीम

विज्ञापन
बरेली। बरेली-पीलीभीत रेल सेक्शन पर रविवार को सीआरएस की टीम ने इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया। सौ की रफ्तार से सीआरएस स्पेशल पीलीभीत से बरेली सफलता पूर्वक आई। रिपोर्ट आने के बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों का सफर काफी आसान हो जाएगा।
रविवार को पूर्वोत्तर परिमंडल के सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान सुबह साढ़े नौ बजे सिटी स्टेशन पहुंचे। उनके साथ इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत, रेल विकास निगम के परियोजना निदेशक दिनेश चंद्र पांडेय, निश्चल श्रीवास्तव आदि ने हवन पूजन करके सुबह साढ़े दस बजे स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण शुरू किया। इज्जतनगर स्टेशन पर सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान ने पावर केबिन के संबंध में जानकारी ली। भोजीपुरा स्टेशन पर पौधारोपण करने के बाद सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद बिजौरिया स्टेशन का भी निरीक्षण किया। पीलीभीत पहुंचने के बाद उनकी स्पेशल ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन लगाया गया। इसके बाद सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल होने पर सीआरएस जल्द ही अपनी रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद बरेली से पीलीभीत तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन

आज शाम से चलेगी बरेली-दिल्ली पैसेंजर

बरेली। करीब एक साल बाद सोमवार से रेलवे पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। बरेली-दिल्ली पैसेंजर चंदौसी होते ही शाम 5:15 जंक्शन से चलकर सुबह 3:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अगली रात 11:50 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 9:40 बजे जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव 54075 अप और 54076डाउन की तर्ज पर होगा। इसके अलावा मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर और शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर भी चलाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed