{"_id":"680a7508d8cca7faa0081bff","slug":"election-of-the-bar-executive-on-30th-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104419-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बार की कार्यकारिणी का चुनाव 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बार की कार्यकारिणी का चुनाव 30 को
विज्ञापन
नवाबगंज। एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन की जनरल हाउस की बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई।चुनाव 30 मई को कराया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल से 30 अप्रैल कर दी गई है।
बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 मई को होगा। 16 मई को अपराह्न दो बजे तक इस पर आपत्ति ली जाएंगी। 17 मई को दर्ज आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 20 मई को आखिरी मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 21 और 22 मई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 23 मई को आपत्तियां और उनका निस्तारण किया जाएगा। 30 मई सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
बैठक में एल्डर कमेटी भी गठित की गई। इसमें सुधाकर लाल रस्तोगी, अशोक कुमार राठौर, राजेश पाल गंगवार, हाजी माजिद हुसैन जैदी के साथ ही दुष्यन्त गंगवार को भी शामिल किया गया है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, सुधाकर लाल रस्तोगी, आनन्द कुमार, हरि प्रसाद गंगवार, पुष्पेन्द्र गंगवार, ज्वाला प्रसाद श्रीवास्तव, अशर्फी लाल गंगवार आदि शामिल रहे। संवाद