फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   election,MLC

एमएलसी चुनाव में टूटा रिकॉर्ड... 97.38 फीसदी हुआ मतदान

Sun, 10 Apr 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
election,MLC
बरेली। रामपुर-बरेली विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए शनिवार को कड़ी में मतदान हुआ। रिकॉर्ड 97.38 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्येक मतदाता को सघन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। मोबाइल और समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया। मतगणना 12 अप्रैल को संजय कम्युनिटी हाल में होगी। मतदान समाप्ति के बाद रात तक मतपेटियां स्ट्रांगरूम में फहुंच गईं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे से बरेली के 21 और रामपुर के सात मतदान केंद्रों पर बैलेट पेपर से मतदान शुरू हुआ। मतदान के पहले चरण, सुबह दस बजे तक 15 फीसदी मतदान हुआ। बरेली में मत प्रतिशत 19 और रामपुर में 12.44 दर्ज हुआ। दोपहर बारह बजे तक 59.55 फीसदी मतदान हुआ। बरेली में 65.33 फीसदी और रामपुर में 49.38 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर दो बजे तक 89 फीसदी मतदान हुआ। बरेली का मत प्रतिशत 94 और रामपुर का 82 दर्ज हुआ। शाम चार बजे तक मत प्रतिशत 97.38 प्रतिशत दर्ज हुआ। बरेली में 98.39 फीसदी और रामपुर में 95.59 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

मतदान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने नगर निगम, जिला पंचायत, फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज, रिठौरा आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों और अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के दिशानिर्देश दिए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट बीडीओ शेरगढ़ के अनुुपस्थित मिलने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायूस होकर लौटते रहे फरियादी
नगर निगम, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत कार्यालय में चल रहे एमएलसी चुनाव के बाबत मतदान की जानकारी न होने से फरियादी अपने कार्य को लेकर पहुंचते रहे। कार्यालय परिसर और प्रवेश द्वार पर मौजूद फोर्स और पुलिसकर्मियों ने उन्हें मतदान की जानकारी देकर वापस भेज रहे थे। नगर निगम में जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, कॉलोनी में फॉगिंग कराने, कचरा उठाए जाने समेत अन्य समस्या लेकर लोग पहुंच रहे थे। सभी को मायूस होकर लौटना पड़ा।
कहां, कितने फीसदी हुआ मतदान
बरेली के 21 केंद्र मत प्रतिशत
कार्यालय जिला पंचायत 63 91.30
कार्यालय नगर निगम 82 100
तहसीलदार कार्यालय बहेड़ी 249 98.42
क्षेत्र पंचायत कार्यालय शेरगढ़ 208 98.11
किसान जूनियर हाईस्कूल शीशगढ़ 16 100
क्षेत्र पंचायत कार्यालय रिछा 181 94.76
जूनियर हाईस्कूल फरीदपुर 10 100
क्षेत्र पंचायत कार्यालय मीरगंज 161 98.77
क्षेत्र पंचायत कार्यालय फतेहगंज पश्चिमी 172 98.85
क्षेत्र पंचायत कार्यालय भोजीपुरा 189 98.44
नगर पंचायत कार्यालय रिठौरा 12 100
क्षेत्र पंचायत कार्यालय बिथरी चैनपुर 197 98.50
क्षेत्र पंचायत कार्यालय क्यारा करेली 122 100
क्षेत्र पंचायत कार्यालय रामनगर 174 97.21
आलमपुर जाफराबाद भमौरा 200 99.50
क्षेत्र पंचायत कार्यालय मझगवां 204 99.50
तहसीलदार कार्यालय नवाबगंज 267 97.45
क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदपुरा 160 100
तहसीलदार कार्यालय फरीदपुर 189 99.47
क्षेत्र पंचायत कार्यालय भुता कुआडांडा 195 99.49
नगर पंचायत कार्यालय फतेहगंज पूर्वी 11 100
---------------------------------------------------
कुल 3062 98.39
---------------------------------------------------
रामपुर के सात केंद्र मत प्रतिशत
क्षेत्र पंचायत कार्यालय चमरौआ 277 94.54
क्षेत्र पंचायत कार्यालय सैदनगर 199 98.51
क्षेत्र पंचायत कार्यालय बिलासपुर 265 97.07
क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्वार 360 93.75
नगर पालिका परिषद कार्यालय टांडा 23 95.83
क्षेत्र पंचायत कार्यालय मिलक 303 98.70
क्षेत्र पंचायत कार्यालय शाहबाद 263 92.28
---------------------------------------------------
कुल 1690 95.59
---------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed