फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   election

पहले चरण का ‘महासंग्राम’ आज

Fri, 09 Oct 2015 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 09 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले में पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा और सायं पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। शाम पांच बजे तक जो भी वोटर मतदान केंद्र के अंदर होगा, उसे वोट डालने दिया जाएगा। बहेड़ी, दमखोदा, भोजीपुरा और नवाबगंज ब्लाकों के  गांवों में 18 जिला पंचायत वार्डों और 435 क्षेत्र पंचायत वार्डों में सदस्य पदों के लिए 994 बूथों पर वोट पड़ेंगे। पहले चरण में करीब साढ़े नौ लाख मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत के लिए 274 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 2648 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदाता बैलेट पेपर के जरिए वोट डालेंगे। निर्धारित स्थलों से दोपहर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार शाम तक सारे बूथों पर पहुंच गईं। मतदान के लिए प्रशासन ने बंदोबस्त किए हैं। मतदान के लिए प्रशासन ने 4250 कर्मचारियों को तैनात किया है।
विज्ञापन


 
खास बातें
वाहनों से वोटर ढोने पर पाबंदी
-मतदान की समय अवधि में बूथों के दो सौ मीटर के दायरे में बेवजह किसी को आने नहीं दिया जाएगा।
-कोई भी वोटर वाहनों से पोलिंग बूथों के 200 मीटर तक वोटरों को नहीं ढो सकेंगे।  ऐसा करने वाले प्रत्याशियों के वाहन जब्त कर लिए जाएंगे। उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डमी प्रत्याशियों पर सख्ती
-मतदान के दौरान डमी प्रत्याशियों पर नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने साफ साफ कहा है कि डमी प्रत्याशी की पुष्टि होने पर डमी के साथ-साथ उन प्रत्याशियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिनके लिए वह काम कर रहे हैं।
 
वोट डालने को मान्य प्रमाणपत्र
वोटर आई कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पास बुक, पासपोर्ट, किसान वही, मूल निवास, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण, विभागों से जारी आई कार्ड सहित 17 प्रपत्र मान्य किए गए हैं।

आठ किमी तक शराब बंदी
मतदान केेंद्रों की आठ किलोमीटर की परिधि में मतदान होने तक शराब की दुकानें नहीं खोली जा सकेंगी। आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। चुनाव क्षेत्र के सरकारी दफ्तर और सभी निजी संस्थानों और स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

पहले चरण के चुनाव की स्थिति
ब्लाक                            भोजीपुरा        बहेड़ी        दमखोदा        नवाबगंज        योग
जिपं वार्ड                         4                    5                4                5              18
बीडीसी वार्ड                99             118        89          129        435
मतदाता                   216278     255955      196741  281086   9,50,060
 मतदेय स्थल               215         265          204        310       994
संवेदनशील पोलिंग स्टेशन    55             27                15              82
अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशन 44            21               05             31
 सेक्टर                        14            24          14         14           66

 जोन                         02             05      04              04          15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed