फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   election

पोलिंग टीम ने मतदान केंद्र को बना दिया मयखाना, हंगामा

Fri, 09 Oct 2015 01:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 09 Oct 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। ब्रीफिंग के दौरान पोलिंग पार्टियोें को तमाम हिदायत दी गईं। यह भी समझा दिया गया कि किसी प्रत्याशी का कुछ नहीं खाना है। दारू से दूर रहकर निष्पक्ष चुनाव कराना है, लेकिन बहेड़ी के बहीपुर गांव के मतदान केंद्र 152 की पोलिंग पार्टी ने इसकी जरा भी परवाह नहीं की। पोलिंग पार्टी को दारू मिली तो मतदान केंद्र को ही उन्होंने मयखाना बना लिया। पुलिस कर्मी इतने मस्त हो गए कि ग्रामीणों से गाली-गलौज करने लगे। मास्साब का तो यह हाल हो गया है कि वह अंडर वियर में ही स्कूल के बरामदे में मस्त होकर लेट गए। हालांकि इसे लेकर हंगामा होने पर पुलिस कर्मियों का कुछ नशा उतरा तो उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन

बहीपुर गांव में शाम को जैसे ही पोलिंग पार्टी पहुंची ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से मिलना शुरू कर दिया। उनके साथ मास्साब भी शामिल हो गए। दावत की जुगाड़ बनी तो पुलिस कर्मियों के साथ मास्साब ने भी पैग लगा लिए। मुफ्त की दारू थी, सभी ने इतनी पी कि पुलिस कर्मियोें को अपने असलहों का भी होश नहीं रहा। उन्होंने स्कूल के पास खेत में असलहे फेंक दिए और ग्रामीणों से गाली-गलौज करने लगे। इससे पूरे गांव में हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस कर्मी कमरे में घुस गए। बाद में उनकेअसलहे भी ग्रामीणों ने उठाकर कमरे में रखवा दिए। पीठासीन अधिकारी ने बैलेट बाक्स लेकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। उनके साथ के एक मास्साब भी स्कूल के बरामदे में काफी देर बेसुध पड़े रहे। ग्रामीणों ने सीओ और इंस्पेक्टर को घटना की सूचना दी, लेकिन किसी ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान कर्मियों के शराब पीने की सूचना मिली है। सिपाहियों ने ही फोन करके बताया है। पुलिस कर्मियों में से किसी ने शराब नहीं पी है। एसडीएम को बता रहा हूं, वहां टीम भेजी जा रही है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed