फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Election code of conduct explained to policemen

Bareilly News: पुलिसकर्मियों को समझाई गई चुनाव आचार संहिता

Wed, 10 May 2023 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Election code of conduct explained to policemen
बरेली। पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार शाम एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने स्टाफ की ब्रीफिंग की। कर्मचारियों को ड्यूटी बांटने के साथ ही उन्हें उनकी जिम्मेदारी बताई गई और आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

जिले के अलावा दूसरे जिलों से आए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से लेकर होमगार्ड तक की ब्रीफिंग कराई गई। एसएसपी ने सभी को सतर्क रहते हुए निष्पक्ष रूप से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कहा कि शासन स्तर से सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी भत्ता व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। किसी प्रत्याशी या दल के प्रलोभन में आने की जरूरत नहीं है। शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए काम करें, कोई दिक्कत आए तो तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को बताएं। एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

00000

छह जिलों का फोर्स कराएगा चुनाव
शासन ने बरेली में काफी पुलिस बल की तैनाती की है। बरेली के अलावा बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा व लखीमपुर खीरी से पुलिस यहां ड्यूटी करने आई है। इसमें 189 दरोगा, 1275 मुख्य आरक्षी और सिपाही के साथ ही 2400 होमगार्ड शामिल हैं। जिले से चार एएसपी, 11 सीओ, 15 इंस्पेक्टर व एक महिला इंस्पेक्टर चुनाव ड्यूटी का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कंपनी बीएसएफ, तीन कंपनी पीएसी
पुलिस की मदद में एक कंपनी बीएसएफ और तीन कंपनी पीएसी भी बूथों पर तैनात रहेगी। पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती खासतौर से शहर के संवेदनशील बूथों पर रहेगी।
सीओ पर निगरानी की जिम्मेदारी
एसएसपी ने सभी सीओ को उनके सर्किल के थानों की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें वहां सुरक्षा बंदोबस्त पर नजर रखनी होगी। सीओ थ्री को इज्जतनगर व बारादरी थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, बिथरी थाना क्षेत्र में निकाय चुनाव न होने से उसे सूची से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed