फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly woman murdered in in Bithari chainpur area of Bareilly

Bareilly News: बिथरी के गांव उड़ला में बुजुर्ग महिला की हत्या, बंद घर में मिला शव, दरवाजे पर लगा था ताला

Fri, 27 Jan 2023 05:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 05:03 PM IST
सार

महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसकी कोई संतान नहीं है। घर में अकेली रहती थी। दो दिनों से दरवाजे पर ताला लगा था। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला तो घर के अंदर महिला का शव पड़ा था। 

विज्ञापन
Elderly woman murdered in in Bithari chainpur area of Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव उड़ला में शुक्रवार को एक घर में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। पड़ोसियों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा। घर के अंदर जाकर देखा तो महिला का शव जमीन पर पड़ा था। नाक और कान पर खून लगा हुआ था। शव दो से तीन दिन पुराना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

घर में अकेली रहती थी महिला 

जानकारी के मुताबिक गांव उड़ला निवासी 65 साल की अन्नू घर में अकेले रहती थीं। उनके पति निसार अहमद की नौ साल पहले मौत हो चुकी है। अन्नू की कोई संतान नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से अन्नू के घर बंद था। दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। शुक्रवार को भी ताला नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शाम करीब चार बजे पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को कब्जे में लिया और छानबीन की।   

विज्ञापन


अन्नू की नाक और कान पर खून लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि घर में लूटपाट हुई है। नाक-कान से गहने लूटे गए हैं। इसके बाद हत्या की गई है। मृतका के नाते-रिश्तेदारों को सूचित किया गया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर गहनता से जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed