फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly woman murdered her dead body found in the house in Bareilly

Bareilly News: घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या, रसोई के पास खून से लथपथ मिला शव

Wed, 18 Jan 2023 11:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Jan 2023 11:31 AM IST
सार

बरेली के कोहाड़ापीर में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। उनका शव घर की रसोई में पड़ा मिला। महिला घर पर अकेली रहती थी। उनके दत्तक पुत्र ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। 

विज्ञापन
Elderly woman murdered her dead body found in the house in Bareilly
फरीदा बेगम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कोहाड़ापीर इलाके की एक संकरी गली के मकान में अकेली रहने वाली फरीदा बेगम (70) की सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम घर के अंदर खून में लथपथ उनका शव मिला। लल्ला मार्केट के एक हिस्से में रहकर वहीं होटल चलाने वाले दत्तक पुत्र अफसय खान उर्फ लकी ने किसी रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन

 
अफसय के पिता मोइन खान का निधन हो चुका है। शादी के बाद से अफसय पत्नी के साथ मां से अलग लल्ला मार्केट में रह रहे हैं। कोहाड़ापीर के उनके पुराने घर में नीचे दुकानें हैं और ऊपरी मंजिल पर मां फरीदा अकेली रहती थीं। अफसय के मुताबिक, मंगलवार शाम वह पांच बजे मां को चाय देकर आए। दोबारा पौने सात बजे खाना लेकर पहुंचे। तब उन्होंने जीने का दरवाजा खुला पाया और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अंदर रसोई के पास मां का शव पड़ा था। 
विज्ञापन

रसोई के पास मिला शव 

फरीदा के हाथ में कुरआन शरीफ थी और चश्मा भी लगा था। माना जा रहा है कि हमलावरों से बचने के लिए वह कमरे से रसोई की तरफ दौड़ीं, वहीं उन पर हमला कर दिया गया। वहीं पुलिस यह भी मान रही है कि हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश में शव रसोई के पास लाकर डाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Elderly woman murdered her dead body found in the house in Bareilly
मृतका के घर में पुलिस और पड़ोसी लोग - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम श्वेता यादव और इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह भी पहुंचे। पुलिस वारदात की वजह संपत्ति विवाद मान रही है।घटना में लूट की गुंजाइश दूर तक नहीं दिखी लेकिन किसी ने फुर्सत से कमरे में रखे सामान को खंगाला जरूर था। पुलिस को किसी करीबी पर वारदात का शक है। 

कोई कीमती सामान नहीं हुआ चोरी 

घर के जिस कमरे में फरीदा बेगम रहती थीं, उसमें सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों को भी खंगाला गया था। बेड का गद्दा अस्त-व्यस्त था। घनी बस्ती में किसी ने कोई आवाज भी नहीं सुनी। सिर पर वजनदार चीज से हत्या के बाद इसे हादसा बनाने के लिए हाथ में कुरआन देने के साथ सिर पर नजर का चश्मा लगाया गया होगा। कमरे का सामान भले बिखरा था, लेकिन कोई कीमती सामान चोरी नहीं हुआ। फरीदा के कानों के कुंडल भी सही सलामत थे। 

ऐसे में आशंका है कि अगर हत्या की गई है तो कातिल कोई करीबी रहा होगा। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि शायद उनका कोई करीबी संपत्ति या वसीयत आदि के कागजात खंगालने आया हो। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। बेहद संकरी गली में फरीदा का घर है और घर जाने के लिए जीना भी संकरा है। जीने के एकदम सामने पड़ोसी के मकान का दरवाजा है।  

छह माह की उम्र में अफसय को लिया था गोद 

फरीदा के कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अफसय को तब गोद लिया था जब वह छह माह के थे। अफक्षय रोज सुबह मां को नाश्ता दोपहर और शाम को खाना देने आते थे। फरीदा हृदय रोगी थीं। उनकी करीब दो साल पहले बाईपास सर्जरी हो चुकी है। फरीदा के पास काफी संपत्ति है। कुछ संपत्ति वह मस्जिद के लिए दान कर चुकी हैं। ऐसे में शक की सुई करीबियों की ओर ही घूमती दिख रही है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया है। प्रारंभिक जांच में चोरी या लूट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मृतका का दत्तक पुत्र हत्या का आरोप लगा रहा है। पोस्टमार्टम से मौत की वजह साफ हो जाएगी। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed