फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly woman going to Haridwar from Dehradun Janta Express dies due to heat in train

गर्मी ने ली जान: देहरादून जनता एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रहीं महिला की बिगड़ी तबीयत, समय पर नहीं मिला इलाज, मौत

Fri, 31 May 2024 11:00 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी , शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , शाहजहांपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 31 May 2024 11:00 PM IST
सार

देहरादून जनता एक्सप्रेस के एस-1 कोच में एक बुजुर्ग महिला को गर्मी के चलते सांस लेने में दिक्कत होने लगी। रास्ते में उपचार न मिलने के चलते उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला गोवाहाटी की रहने वाली थी। 
 

विज्ञापन
Elderly woman going to Haridwar from Dehradun Janta Express dies due to heat in train
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बनारस से देहरादून जाने वाली 15119 देहरादून जनता एक्सप्रेस के एस-1 कोच में शुक्रवार की शाम को 70 वर्षीय महिला को गर्मी के चलते सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लखनऊ से ट्रेन चलने के बाद रास्ते में उपचार नहीं मिल सका। मेमो आने के बाद रेलवे के डॉक्टर ने उनका परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। इस बीच 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

विज्ञापन


असम के गोवाहाटी के जिला कमरू के एसडीसपुर कचहरी निवासी मनोरंजन दास की पत्नी शुक्ला दास अपने कुछ साथियों के साथ अयोध्या में दर्शन करने को आईं थीं। वहां से हरिद्वार जाने के लिए जनता एक्सप्रेस के एस-1 कोच में सवार हुईं। लखनऊ से ट्रेन चलने के बाद गर्मी के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत और उलझन होने लगी। उनके साथ के लोगों ने टीटीई को सूचना दी, लेकिन लखनऊ से शाहजहांपुर तक उपचार का इंतजाम नहीं हो सका। रात करीब साढ़े आठ बजे कंट्रोल से मेमो आने के बाद जनता एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन के लाइन नंबर चार पर रोका गया। 
विज्ञापन


रेलवे के डॉक्टर ने उनका परीक्षण करते हुए मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्ला दास के साथी शव यहां उतारने को तैयार नहीं थे। वे शव को हरिद्वार लेकर जाना चाहते थे। जीआरपी और आरपीएफ के रोकने पर काफी देर तक खींचतान मची रही। बमुश्किल शव को नीचे उतारा गया। इस बीच करीब 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इंस्पेक्टर जीआरपी रेहान अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। महिला के साथ के तीन लोग शव लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed